फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Update Man killed after fight in beer bar on New Year Eve in Nagpur

Maharashtra News: नागपुर में पांच लोगों ने की एक की हत्या, नए साल की पूर्व संध्या पर हुई थी लड़ाई

Sun, 01 Jan 2023 10:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 01 Jan 2023 10:35 PM IST
सार

वहीं, ठाणे शहर की एक विशेष अदालत ने लूट के एक मामले में दो लोगों को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश अमित एम शेते की अदालत ने दोनों आरोपियों को 27 दिसंबर को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दोषी करार दिया।

विज्ञापन
Maharashtra News Update Man killed after fight in beer bar on New Year Eve in Nagpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नागपुर शहर में रविवार को दिनदहाड़े एक दुकान के सामने पांच लोगों ने कथित तौर पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उनका नववर्ष की पूर्व संध्या पर झगड़ा हुआ था। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतक राजेश मेश्राम (23) और पांचों आरोपियों के बीच शनिवार शाम समता नगर इलाके में एक बियर बार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पांचों ने बदला लेने की साजिश रची और रविवार को सुबह 10 बजे कमाल स्क्वायर में एक पान की दुकान के सामने मेश्राम को रोका। दिन के उजाले में और दर्शकों की मौजूदगी में, उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि हमने हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक फरार है। उन्होंने जिस कार का इस्तेमाल किया, वह इलाके के सीसीटीवी फुटेज में देखी गई थी। आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं, जबकि मृतक के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट के मामले में दो लोगों को 10 साल की कैद
ठाणे शहर की एक विशेष अदालत ने लूट के एक मामले में दो लोगों को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश अमित एम शेते की अदालत ने दोनों आरोपियों को 27 दिसंबर को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दोषी करार दिया। कोर्ट ने दोनों दोषियों को 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई और प्रत्येक पर 10.15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। चालक और परिचालक के रूप में काम करने वाले दोनों दोषी नवी मुंबई के ऐरोली के रहने वाले हैं, जबकि मामले का तीसरा आरोपी अभी फरार है।

मुंबई-नासिक राजमार्ग पर दुर्घटना में महिला की मौत, 3 घायल
मुंबई-नासिक राजमार्ग पर रविवार शाम कई वाहनों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और दो लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहापुर के पास एक टेम्पो, ऑटोरिक्शा और एक दोपहिया वाहन आपस में टकरा गए, जिससे एक महिला की मौत हो गई और एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए।

शहापुर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि तीनों का पास के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनमें से एक की हालत गंभीर है।

1.22 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद
मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर इकाई ने माहिम और विरार इलाकों से 610 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। इस दौरान अफ्रीकी महिला पेडलर्स सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.22 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। एंटी नारकोटिक्स सेल की ओर से यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed