{"_id":"6009455d57823600353995a6","slug":"maharashtra-news-two-people-died-and-eight-people-sick-after-consuming-poisonous-drink","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, आठ बीमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, आठ बीमार
Thu, 21 Jan 2021 02:41 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 21 Jan 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के गढचिरौली जिले के चमोर्शी तालुका के एक गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना लक्ष्मणपुर में बुधवार शाम हुई जब कुछ लोगों ने शराब की अवैध भट्ठी पर शराब का सेवन किया। शराब पीने के बाद सभी अचेत हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बीमार हुए लोगों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। आष्टी स्थित ग्रामीण अस्पताल में भर्ती आठ अन्य लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान प्रकाश फकीरा गौरकर (53) और रमेश नानाजी धूमने (52) के तौर पर हुई। दोनों लक्ष्मणपुर गांव के निवासी थी। घटना के मामले में आष्टी पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन