फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News and Updates today, 16 September, Mumbai, crime news, Pune news in Hindi

Maharashtra: सीएम शिंदे और फडणवीस पर कार्रवाई की मांग, RSS के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे पूर्व ISRO प्रमुख

Mon, 16 Sep 2024 04:37 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 16 Sep 2024 04:37 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra News and Updates today, 16 September, Mumbai, crime news, Pune news in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

इसरो के पूर्व प्रमुख के राधाकृष्णन नागपुर में 12 अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वार्षिक विजयादशमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। आरएसएस ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। यह आरएसएस कैलेंडर में सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है। इसे प्रमुख मोहन भागवत द्वारा संबोधित किया जाता है। आरएसएस ने कहा कि यह कार्यक्रम 12 अक्तूबर को सुबह 7:40 बजे रेशमीबाग मैदान में होगा।

विज्ञापन

 

मजदूरी विवाद को लेकर ठेकेदार की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

ठाणे जिले के अंबरनाथ में अपने मालिक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में 23 वर्षीय एक मजदूर को गिरफ्तार किया गया है।

अंबरनाथ पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक भगत ने बताया कि सलीम याकूब शेख ने रविवार को 52 साल के मजदूर ठेकेदार अब्दुल रहमान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दरअसल, ठेकेदार ने शेख की दैनिक मजदूरी 1,000 रुपये से घटाकर 700 रुपये कर दी, जिस पर विवाद हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डोंबिवली में चार लाख रुपये का मीट जब्त, आरोपी फरार

ठाणे पुलिस ने एक टेंपो से बड़ी मात्रा में मांस जब्त किया है। इसकी कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मांस को विश्लेषण के लिए भेज दिया है।

मानपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि रविवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर डोंबिवली के गोलावली में टेंपो को रोका गया, हालांकि उसमें सवार लोग भागने में सफल रहे। उन्होंने आगे बताया कि टेंपो और उसके पीछे चल रही एक कार को जब्त कर लिया गया है। मांस के इस अवैध परिवहन के पीछे व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। उन पर भारतीय न्याय संहिता, नगर निगम अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

वड़ा पाव विक्रेता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
ठाणे के भिवंडी में 16 वर्षीय एक लड़के के फांसी लगाने के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नारपोली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान वड़ा पाव विक्रेता कुणाल चौधरी के रूप में हुई है।

वरिष्ठ निरीक्षक भरत कामथ ने बताया कि 11 सितंबर को गौरव झा वड़ा पाव खरीदने चौधरी की दुकान पर गया था। चौधरी ने किशोर से अपने घर पर कुछ सामान देने के लिए कहा, लेकिन झा ने मना कर दिया। गुस्साए चौधरी ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके कुछ समय बाद किशोर ने अपने घर में फांसी लगा ली।

अधिकारी ने बताया कि चौधरी के पिता की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया।

कांग्रेस ने सीएम शिंदे और फडणवीस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

महाराष्ट्र कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने सोमवार को मुंबई पुलिस को शिकायत देकर कथित तौर पर सांप्रदायिक बयान देने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महाराष्ट्र कांग्रेस के कानूनी प्रकोष्ठ के प्रमुख अधिवक्ता रविप्रकाश जाधव ने कोलाबा पुलिस थाने में अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सीएम शिंदे और फडणवीस ने भावनाओं को भड़काने के लिए दावा किया कि कांग्रेस शासित कर्नाटक में पुलिस ने भगवान गणेश की मूर्ति जब्त कर ली है।

जाधव ने दावा किया कि बेंगलुरु पुलिस ने 13 सितंबर को विश्व हिंदू परिषद के विरोध प्रदर्शन के दौरान मूर्ति को सुरक्षित रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए ले लिया था कि वे हाथापाई में क्षतिग्रस्त न हों। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बाद में सभी अनुष्ठान पूरे करने के बाद मूर्ति को विसर्जित कर दिया और कई तथ्य-जांच संगठनों ने इसका खुलासा किया है। वहीं जाधव ने अपनी शिकायत में दावा किया, हालांकि, राजनीतिक लाभ के लिए शिंदे ने झूठा दावा किया कि कर्नाटक पुलिस ने उत्सव मनाने से रोका और गणेश प्रतिमा जब्त कर ली। फडणवीस ने भी अपने एक्स अकाउंट से इसी तरह की गलत सूचना साझा की। कांग्रेस पदाधिकारी ने कहा, भाजपा विधायक नितेश राणे ने भी गलत सूचना फैलाई और सांप्रदायिक तनाव को भड़काने की कोशिश की।

ठाणे में शॉपिंग कॉम्पलेक्स की छत पर मिला सिर कटा शव

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार की सुबह एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स की छत पर एक व्यक्ति का सिर कटा शव मिला। एक अधिकारी ने बताया कि कपूरबावड़ी इलाके में कॉम्प्लेक्स की छत पर सिक्योरिटी सुपरवाइजर सोमनाथ सदगीर का सिर कटा शव मिला है। मामले में जोन-5 के पुलिस उपायुक्त अमरसिंह जाधव ने बताया कि सदगीर ने रविवार रात करीब 10 बजे कॉम्प्लेक्स में एक सुरक्षा गार्ड के साथ खाना खाया और दोनों के बीच कथित तौर पर बहस हुई, जिसके कारण हत्या की गई। उन्होंने बताया कि पास की इमारत के एक व्यक्ति ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल कथित आरोपी की तलाश जारी है और भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed