फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra news and updates mumbai police investigation incidents

Maharashtra: मुंबई पुलिस को आया विमान में बम होने का फर्जी कॉल, पुणे में 50 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त

Fri, 25 Aug 2023 11:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 25 Aug 2023 11:13 PM IST
सार

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को मुंबई हवाई अड्डे पर एक विमान में बम होने की फर्जी धमकी वाला कॉल आया। यह कॉल सतरा के एक लड़के ने की थी।

विज्ञापन
Maharashtra news and updates mumbai police investigation incidents
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

नवी मुंबई पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिक को वैध दस्तावेजों के बिना भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक गुप्त सूचना पाकर नवी मुंबई की मानव तस्करी विरोधी टीम नेरूल के स्थानीय इलाके में गुरुवार को छापेमारी की। 
विज्ञापन


छापेमारी में पुलिस ने 61 वर्षीय मोफिस मंसूर अंसारी और 45 वर्षीय दिनेशकुमार राम को पकड़ा, जो बिना वैध दस्तावेज के यहां रह रहे थे। पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम 1950 और विदेशी अधिनियम 1946 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


दोनों बांग्लादेशी नागरिक पिछले सात साल से यहां रह रहे थे। ठाणे सिटी पुलिस ने बताया कि पिछले हफ्ते उन्होंने एक 32 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को भिवंडी शहर से पकड़ा था। आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की एक टीम ने छापेमारी के दौरान बांग्लादेश के चट्टग्राम के मूल निवासी नूर हुसैन अब्दुल सलम शेख को पकड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


19 अगस्त को गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने शेख से पूछताछ की और इस दौरान उसके पास से आईएमओ बरामद किया। आईएमओ एक वीडियो कॉलिंग एपलिकेशन है, जिसके जरिए वह अपने परिवार से जुड़ा रहता था। अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी प्लंबर का काम करता था, उसके पास भारत की यात्रा करने या रहने के लिए कोईवैध दस्तावेज नहीं था। 

युवक ने विमान में बम होने की फर्जी खबर फैलाई
मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को मुंबई हवाई अड्डे पर एक विमान में बम होने की फर्जी धमकी वाला कॉल आया। यह कॉल सतरा के एक लड़के ने की थी। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। 

एक करोड़ से ज्यादा का माल लदा कंटेनर लेकर ड्राइवर लापता
1.10 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और अन्य कीमती सामान ले जा रहे एक कंटेनर के चालक सहित लापता होने के बाद ठाणे जिले में हेराफेरी का मामला दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी पुलिस ने दी। एक अधिकारी ने बताया कि नारपोली पुलिस ने गुरुवार को मथुरा निवासी रफीक मेहबूब के खिलाफ आईपीसी की धारा 407 (जिसे वाहक के रूप में संपत्ति सौंपी जाती है, वह ऐसी संपत्ति के संबंध में आपराधिक विश्वासघात करता है) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की है। 

उन्होंने बताया कि एक ट्रांसपोर्टर कंपनी ने आरोपी को 17 अगस्त को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और आईपैड, आईफोन और लैपटॉप सहित अन्य सामानों का एक कंटेनर अहमदाबाद से ठाणे जिले के भिवंडी स्थित सागर कॉम्प्लेक्स तक ले जाने का काम सौंपा था। उन्होंने कहा, लेकिन ट्रक अगले दिन गंतव्य तक नहीं पहुंचा और ड्राइवर का भी पता नहीं चल सका।

प्याज उत्पादकों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए केंद्र ने की हैं तैयारियां
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं कि प्याज किसानों को कोई समस्या न हो। वह प्याज पर 40 फीसदी निर्यात शुल्क के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और राकांपा प्रमुख शरद पवार के उस बयान के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे कि जब वह कृषि मंत्री थे तो निर्यात शुल्क कभी इतना अधिक नहीं था।

उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता कि शरद पवार को कृषि मंत्री के रूप में राज्य को क्या देना चाहिए था और उन्होंने राज्य को क्या दिया... जापान में होने के बावजूद उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने प्याज मुद्दे पर कड़ी नजर रखी। 

सिर्फ सत्ता के लिए न हो राजनीति नई परिभाषा की जरूरत : गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि राजनीति को सामाजिक कार्य, विकास और राष्ट्र निर्माण के रूप में फिर से परिभाषित किया जाना चाहिए। अभी सिर्फ सत्ता की राजनीति चल रही है।

वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था की ओर से आदिवासी क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित एक सेमिनार को लेकर मीडिया से यह बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, मैं हमेशा सांसदों, विधायकों, जिला पंचायत और पंचायत समिति सदस्यों से कहता हूं कि सामाजिक कार्य ही राजनीति है।


गडकरी ने कहा, जो चल रहा है वह केवल सत्ता की राजनीति है। सत्ता की राजनीति करनी चाहिए, लेकिन समाज सेवा और विकास के परिणामस्वरूप ही सामाजिक परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा, जनसंघ के दिग्गज नेता स्वर्गीय दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय मिशन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और उनके सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के लिए काम करना था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed