फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News and Updates Manoj Jarange hunger strike Maratha quota state government

Maharashtra: मराठा आरक्षण के लिए भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जारांगे की तबीयत बिगड़ी, ड्रिप से दिया जा रहा खाना

Wed, 06 Sep 2023 12:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 06 Sep 2023 12:19 PM IST
सार

मनोज जारांगे ने दावा किया कि कुछ दस्तावेज महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के मराठों को निजाम शासन की पुरानी सूची के अनुसार ओबीसी के रूप में मान्यता देते हैं। इसके आधार पर सरकार समुदाय को आरक्षण देने वाला अध्यादेश जारी कर सकती है।

विज्ञापन
Maharashtra News and Updates Manoj Jarange hunger strike Maratha quota state government
Manoj Jarange - फोटो : Social Media

विस्तार

मराठा आरक्षण के लिए मनोज जारांगे पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं, जिस वजह से उनके शरीर में अब पानी की कमी हो गई हैं। अब उन्हें नसों के जरिए तरल पदार्थ दिया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह तक उनका ब्लड प्रेशर भी कम हो गया था। 40 वर्षीय जारांगे जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में 29 अगस्त से भूख हड़ताल पर हैं। कार्यकर्ता ने कहा कि अगर कोटा पर अनुकूल फैसला नहीं लिया गया तो वो चार दिनों के बाद पानी और तरल का सेवन भी बंद कर देंगे। 
विज्ञापन


राज्य सरकार ने दो बार जारांगे से भूख हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर इनकार कर दिया। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी कर रही है। एक सितंबर को जब प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को जारंगे को अस्पताल ले जाने से मना कर दिया था, तब पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस भी छोड़े। इस जड़प में करीब 40 पुलिस कर्मियों के साथ अन्य लोग भी घायल हो गए थे। वहीं 15 राज्य परिवहन बसों में भी आग लग दी गई थी। 
विज्ञापन


मंगलवार को महाराष्ट्र के पर्यटक मंत्री गिरिश महाजन अपने कैबिनेट मंत्री संदीपन भुमरे और अतुल सावे के सथ जारांगे से मिलने गए थे। उन्होंने जारांगे से भूख हड़ताल को खत्म करने का आग्रह भी किया। महाजन ने उनके सामने मुख्यमंत्री से बात करने की मांग भी रखी, लेकिन जारांगे ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटा पर अध्यादेश जारी कर सकती है सरकार: जारांगे
इस बीच मनोज जारांगे ने दावा किया कि कुछ दस्तावेज महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के मराठों को निजाम शासन की पुरानी सूची के अनुसार ओबीसी के रूप में मान्यता देते हैं। इसके आधार पर सरकार समुदाय को आरक्षण देने वाला अध्यादेश जारी कर सकती है।

मुंबई-अहमदाबाद सड़ हादसे में तीन की मौत, दो घायल
महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के पास एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद एक ट्रक से टकरा गई। इस घटना में तीन की मौत और दो अन्य घायल हो गए। यह घटना सुबह के 6:30 बजे सातिवली गांव के पास घटी, जब कार में सवार पांच लोग मुंबई से अहमदाबाद की तरफ जा रहे थे। 

इस दौरान कार पहले डिवाइडर से टकराकर एक गली में घुस गई और विपरीत दिशा से  रही ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर में कार में सवार तीन व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 


घटना की जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed