फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra NCP MLA Jitendra Awhad arrested  protest against the screening of Marathi film Har Har Mahadev

Maharashtra: NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड को मिली जमानत, मराठी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन में हुई थी गिरफ्तारी

Sat, 12 Nov 2022 07:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 12 Nov 2022 07:41 PM IST
सार

जितेंद्र पर फिल्म देखने आए एक शख्स के साथ मारपीट करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म में कुछ तथ्यों को गलत तरीके से दिखाने के आरोप लग रहे हैं।

विज्ञापन
Maharashtra NCP MLA Jitendra Awhad arrested  protest against the screening of Marathi film Har Har Mahadev
NCP MLA - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में वर्तक नगर पुलिस ने राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड को गिरफ्तार किया है। ठाणे पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' के स्थानीय थिएटर में प्रदर्शन के विरोध में यह कार्रवाई की है। हालांकि, गिरफ्तारी के एक दिन बाद ही उन्हें जमानत भी मिल गई है।

विज्ञापन


जितेंद्र पर फिल्म देखने आए एक शख्स के साथ मारपीट करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म में कुछ तथ्यों को गलत तरीके से दिखाने के आरोप लग रहे हैं। एनसीपी लगातार इस फिल्म का विरोध कर रही है। इसी मामले में एनसीपी विधायक पर आरोप है कि उन्होंने शो देखने आए एक शख्स के साथ मारपीट की और शो को रोकने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन


मामले में विधायक ने एक फेसबुक पोस्ट किया। उस पोस्ट में दावा किया गया कि उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश ऊपर से आया था। पुलिस का इस्तेमाल कर उन्हें फंसाने की कोशिश की गई।  दोपहर में मुझे वर्तक नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई ने फोन किया। मैंने कहा था कि मैं खुद पुलिस स्टेशन आता हूं। उसके बाद मुझे मुंबई जाना है।  इसके बाद मुझे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि आज राकांपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र आव्हाड को पुलिस ने जांच के लिए बुलाया। दबी हुई आवाज में हमने सुना कि ऊपर से दबाव है, हमें नहीं पता कि किसने फोन किया? किसी पर आरोप नहीं लगाया। महाराष्ट्र पुलिस सबसे अच्छी पुलिस है और हमें उन पर गर्व है।

इस बीच ठाणे की एक कोर्ट ने शनिवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आव्हाड और 11 अन्य को मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' के एक शो को बाधित करने के एक मामले में जमानत दे दी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और उनके 11 समर्थकों को सात नवंबर को ठाणे शहर के एक मॉल के अंदर एक मल्टीप्लेक्स में हुई घटना के लिए शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें मजिस्ट्रियल कस्टडी में भेज दिया है। बाद में उन्होंने जमानत के लिए आवेदन किया, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। आरोपी के वकील अधिवक्ता प्रशांत कदम ने कहा कि उन्हें 15,000 रुपये की जमानत पर रिहा किया गया था, लेकिन विस्तृत आदेश की प्रतीक्षा की जा रही है।


पालघर में राकांपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प
इस बीच पालघर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दहानु तालुक में गुरुवार को ऐसे वक्त में हुई, जब जिले में ग्राम पंचायत प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव होने वाला है। झड़प के बाद दोनों तरफ से शिकायत दी गई, जिसके बाद घटना में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed