{"_id":"5d3b441e8ebc3e6cba54b91d","slug":"maharashtra-ncp-leader-chitra-wagh-resign-as-president-of-mahila-congress-may-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में एनसीपी को दूसरा झटका, चित्रा वाघ ने छोड़ी पार्टी, जल्द ही भाजपा में हो सकती हैं शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में एनसीपी को दूसरा झटका, चित्रा वाघ ने छोड़ी पार्टी, जल्द ही भाजपा में हो सकती हैं शामिल
Fri, 26 Jul 2019 11:49 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Chitra Wagh
- फोटो : ANI
शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को दो दिन के अंदर दूसरा झटका लगा है। एनसीपी के मुंबई प्रमुख सचिन अहीन के शिवसेना में शामिल हो जाने के बाद शुक्रवार को महिला विंग की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही चित्रा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है।
विज्ञापन
Nationalist Congress Party (NCP) leader Chitra Wagh submits her resignation as President of Nationalist Mahila Congress Maharashtra Pradesh. She has also resigned from the primary membership of Nationalist Congress Party (NCP). pic.twitter.com/fGX8aIYjby
— ANI (@ANI) July 26, 2019विज्ञापन
चित्रा वाघ के बारे में खबर है कि वह जल्द ही भाजपा ज्वाइन कर सकती हैं। चित्रा वाघ शनिवार को अपने फैसले की आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं। उनके साथ ही एनसीपी विधायक वैभव पिचड के भी जल्द ही भाजपा में शामिल होने की खबर है। उन्होंने 25 जुलाई को ही सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
इधर, सचिन अहीर के शिवसेना में शामिल होने से एनसीपी को करारा झटका लगा है। सचिन साल 1999 में एनसीपी के गठन के साथ ही शरद पवार से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़े विकास के मुद्दों के लिए उद्धव ठाकरे के काम से वह काफी प्रभावित हैं और इसी कारण उन्होंने शिवसेना में शामिल होने का फैसला लिया।
सचिन अहीर ने कहा था कि हजारों शिवसैनिकों ने मुझसे पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा और पार्टी के विकास और विस्तार में योगदान दूंगा। वहीं, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का कहना था कि उनकी पार्टी की नीति दूसरी पार्टियों को तोड़ना नहीं है, लेकिन खुद आगे बढ़कर शिवसेना में शामिल होने की इच्छा जताने वालों का पार्टी में हमेशा स्वागत है। सचिन भाऊ के आने से शिवसेना की ताकत और बढ़ जाएगी।