फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Navnirman Sena chief Raj Thackeray state government toll booths

Maharashtra: राज ठाकरे की राज्य सरकार को चेतावनी, छोटे वाहने से टोल लिया गया तो बूथों में आग लगाने की धमकी

Mon, 09 Oct 2023 03:25 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 09 Oct 2023 03:25 PM IST
सार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सभी राजनीतिक दल यहां सत्ता में आए, लेकिन महाराष्ट्र को टोल मुक्त बनाने के अपने वादे पर अमल नहीं कर पाए।

विज्ञापन
Maharashtra Navnirman Sena chief Raj Thackeray state government toll booths
राज ठाकरे(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने सोमवार को राज्य सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने से रोका गया कि छोटे वाहनों को टोल शुल्क से छूट दी गई तो वे राज्य में टोल बूथों पर आग लगा देंगे। ठाकरे ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि टोल बूथ राज्य में नेताओं की आजीविका का साधन हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैंने अगले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने का समय मांगा है। हम देखेंगे कि उस बैठक से क्या निकलता है, अन्यथा उपमुख्यमंत्री (देवेंद्र फडणवीस) के बयान को ध्यान में रखते हुए मनसे कार्यकर्ता हर टोल बूथ पर इकट्ठा होंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि चार, तीन और दोपहिया वाहनों से टोल न वसूला जाए। अगर हमें रोका गया तो हम इन्हें आग लगा देंगे।'
विज्ञापन


ठाकरे रविवार को फडणवीस के उस बयान का जिक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि छोटे वाहनों को टोल देने से छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में सभी राजनीतिक दल सत्ता में आए हैं, लेकिन उनमें से किसी ने भी महाराष्ट्र को टोल मुक्त बनाने के अपने आश्वासन को लागू नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, उन्हें हर दिन, हर हफ्ते और हर महीने टोल बूथ पर एकत्र किए गए पैसे से कुछ हिस्सा मिलता है। इसलिए, टोल बूथ कभी बंद नहीं होंगे और आपको कभी अच्छी सड़कें भी नहीं मिलेंगी। राज ठाकरे ने टोल बूथों पर एकत्र किए गए धन की आवाजाही के बारे में सवाल उठाए और पूछा कि एक ही कंपनी को टोल संग्रह के लिए अनुबंध क्यों मिलते रहते हैं।

ठाकरे की टिप्पणियों के जवाब में फडणवीस ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि 31 मई 2015 को प्रकाशित एक आदेश के जरिए राज्य में 12 टोल बूथ बंद कर दिए गए थे। बयान में कहा गया, '31 मई 2015 की आधी रात से लागू एक आदेश के जरिए 12 टोल बूथों को बंद कर दिया गया था। राज्य में लोक निर्माण विभाग के 38 टोल बूथ थे, जिनमें से 11 बंद थे। जबकि महाराष्ट्र सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के 53 टोल बूथ में से एक बंद था।'


उन्होंने बयान में कहा, पीडब्ल्यूडी और एमएसआरडीसी के अन्य 53 टोल बूथों पर कारों, जीपों और राज्य परिवहन की बसों को टोल का भुगतान करने से छूट दी गई है। टोल कंपनियों को मुआवजा देने का फैसला 2017 में लिया गया था और 31 अगस्त, 2017 को एक सरकारी प्रस्ताव जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed