फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Nagpur city records zero new COVID19 cases after over year 

महाराष्ट्र: नागपुर शहर में साल भर बाद कोविड-19 का एक भी मामला नहीं आया सामने

Sun, 08 Aug 2021 12:02 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 08 Aug 2021 12:02 AM IST
सार

  • नागपुर में एक साल से अधिक समय के बाद शनिवार को पहली बार ऐसा हुआ जब कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया
  •  

विज्ञापन
Maharashtra Nagpur city records zero new COVID19 cases after over year 
कोरोना की जांच कराते लोग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र के शहरों में अब कोरोना पर नियंत्रण दिखने लगा है। नागपुर शहर में एक साल से अधिक समय के बाद पहली बार शनिवार को कोरोना के नए मामले शून्य दर्ज किए गए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि नागपुर ग्रामीण क्षेत्र में एक मरीज कोविड पॉजिटिव पाया गया है, लेकिन शहर में कोई नया मामला नहीं सामने आया है। उन्होंने कहा कि दिन में कम से कम 10 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जबकि संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या अब तक 4,92,925 पहुंच गई है, जिसमें 10,117 मौतें और 183 सक्रिय मामले शामिल हैं। नागपुर के मंत्री नितिन राउत ने नागरिकों से सावधान रहने की अपील की और संक्रमण को रोकने के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,061 नए मामले, 128 मरीजों की मौत
वहीं महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 6,061 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63,47,820 हो गई जबकि 128 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,33,845 पर पहुंच गई। 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 9,356 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 61,39,493 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 71,050 हो गई है। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 96.72 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर 2.1 प्रतिशत बनी हुई है।



स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पुणे क्षेत्र में संक्रमण के सर्वाधिक 2,304 नए मामले सामने आए और इसी क्षेत्र में सबसे अधिक 45 मरीजों की मौत हुई। मुंबई क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 851 नए मामले सामने आए और 12 मरीजों की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed