फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra mumbai palghar pune nagpur thane other districts crime accidents political news in hindi

Maharashtra: लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी में नौ के खिलाफ मुकदमा; ठाणे में महिला समेत आठ बांग्लादेशी पकड़े

Mon, 23 Dec 2024 01:45 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Mon, 23 Dec 2024 01:45 PM IST
विज्ञापन
maharashtra mumbai palghar pune nagpur thane other districts crime accidents political news in hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
लोन दिलाने में मदद करने के नाम पर 1.74 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप में वित्तीय सलाहकार फर्म के मालिक समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया नवी मुंबई के कामोठे निवासी 40 वर्षीय बिल्डर ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके व्यापार के लिए चार करोड़ रुपये का लोन पास कराने में मदद करने की बात कही। साथ ही प्रोसेसिंग शुल्क के तौर पर उससे 24.41 लाख रुपये ले लिए। नौपाड़ा पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कई अन्य लोगों के साथ भी ऐसा ही किया। इस तरह कर्ज लेने वालों से 1.74 करोड़ रुपये ठगे गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद वित्तीय सलाहकार फर्म के मालिक, बैंक प्रबंधक और सात अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


ठाणे में अवैध रूप रह रहे आठ बांग्लादेशी पकड़े
पुलिस ने ठाणे में अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्लादेशियों को पकड़ा है। इसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि सूचना और शिकायत के आधार पर केल्हार और कोगांव क्षेत्र में छापेमारी की। यहां पर 22 से 42 साल तक की उम्र के आठ लोग मिले। जो भारत में रहने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसमें तीन लोग कबाड़ी, दो लोग मजदूर, एक राजमिस्त्री और प्लम्बर है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मरीन ड्राइव पर खराब हुई नौसेना की बस, यातायात प्रभावित
सोमवार सुबह दक्षिण मुंबई के व्यस्त मरीन ड्राइव पर भारतीय नौसेना की एक बस खराब हो गई। इसके चलते यहां यातायात प्रभावित हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि बस मरीन प्लाजा होटल के पास खराब हो गई। इसके चलते यहां यातायात धीमा हो गया। बाद में यातायात पुलिस कर्मियों ने सुबह पौने दस बजे एक टोइंग वैन की मदद से बस को सड़क से हटाया। 

 
विज्ञापन

बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार
ठाणे में आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले 43 साल के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 20 नवंबर को बच्ची अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान उसका पड़ोसी घर आया और उसने बच्ची से छेड़छाड़ की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि उसके परिवार ने एक महीने बाद शिकायत दर्ज कराने का कोई कारण नहीं बताया।
विज्ञापन

मुंबई: मानखुर्द इलाके में स्क्रैप गोदाम में लगी आग
मुंबई के मानखुर्द इलाके में स्क्रैप (जहां धातु, कागज, प्लास्टिक और अन्य चीजें एकत्र की जाती हैं) गोदाम में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed