फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra MNS says it expects concrete proposal from Shiv Sena UBT on alliance after past betrayal

Maharashtra: 'शिवसेना यूबीटी से अच्छा प्रस्ताव मिलेगा, तभी गठबंधन पर विचार', मनसे ने पिछले धोखे की दिलाई याद

Fri, 23 May 2025 08:41 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 23 May 2025 08:41 AM IST
सार

शिवसेना यूबीटी और मनसे के बीच संभावित गठबंधन खटाई में पड़ता दिख रहा है। दरअसल मनसे के एक शीर्ष नेता ने कहा है कि शिवसेना यूबीटी अगर मनसे के साथ गठबंधन करना चाहती है तो उसे मनसे को अच्छा प्रस्ताव देना होगा।

विज्ञापन
maharashtra MNS says it expects concrete proposal from Shiv Sena UBT on alliance after past betrayal
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में बीते दिनों ये चर्चा जोरों पर थी कि शिवसेना यूबीटी और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी मनसे में गठबंधन हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो महाराष्ट्र की राजनीति में व्यापक बदलाव हो सकते हैं, लेकिन समय के साथ गठबंधन की गर्मजोशी शायद काफूर हो गई है। मनसे के एक नेता के बयान से ऐसा ही लग रहा है। दरअसल मनसे के नेता संदीप देशपांडे ने गुरुवार को कहा कि राज ठाकरे तभी शिवसेना यूबीटी के साथ गठबंधन पर विचार करेंगे, जब शिवसेना यूबीटी की तरफ से कोई अच्छा और मजबूत प्रस्ताव दिया जाएगा। संदीप देशपांडे ने ये भी कहा कि उनकी पार्टी को पूर्व में कई धोखे मिले हैं, इसलिए अब बेहतर प्रस्ताव मिलने के बाद ही गठबंधन पर विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस साल होने हैं स्थानीय चुनाव
बीते महीने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे दोनों नेताओं ने ही गठबंधन के संकेत दिए थे और कहा था कि वे अपने मतभेद भुलाकर मराठी मानुस के हितों के लिए साथ आने को तैयार हैं। हाल ही में राज ठाकरे ने एक इंटरव्यू के दौरान भी संकेत दिए थे कि वे शिवसेना यूबीटी नेतृत्व से संभावित गठबंधन को लेकर बातचीत के लिए तैयार हैं। महाराष्ट्र में इस साल के अंत में मुंबई, ठाणे, नासिक, नागपुर और पुणे समेत कई अन्य शहरों में नगर पालिका चुनाव होने हैं। यही वजह है कि शिवसेना यूबीटी और मनसे के गठबंधन पर सभी की नजरें हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Illegal Migrants: '2300 से अधिक अवैध प्रवासियों की राष्ट्रीयता को सत्यापित करें', बांग्लादेश से बोला भारत
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले मनसे नेता संदीप देशपांडे
संदीप देशपांडे ने कहा कि 'अगर शिवसेना यूबीटी को ऐसा महसूस होता है कि मनसे के साथ गठबंधन संभव है तो उन्हें एक मजबूत और अच्छा प्रस्ताव देना चाहिए। प्रस्ताव मिलने के बाद राज ठाकरे उस पर फैसला लेंगे।' उन्होंने कहा कि 'चाहे 2014 हो या 2017, हमने प्रस्ताव भेजा, लेकिन उन्होंने हर बार धोखा दिया। अब अगर वे हमारे साथ गठबंधन चाहते हैं तो उन्होंने राज ठाकरे को इसका प्रस्ताव भेजना होगा और राज ठाकरे उस पर फैसला लेंगे।' देशपांडे ने कहा कि 'राज ठाकरे ने ये नहीं कहा है कि गठबंधन होना ही चाहिए। उन्होंने सिर्फ ये कहा है कि अगर शिवसेना यूबीटी इच्छुक है तो फिर उस पर विचार किया जाएगा।'

ये भी पढ़ें- Electoral Bonds: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस लोकुर बोले- चुनावी बॉन्ड पर अदालत का फैसला अधूरा, SIT गठित..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed