फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra MLC polls Nana Patole Claims Many BJP leaders helped MVA in Nagpur and Amravati

Maharashtra MLC Polls: नाना पटोले का दावा- भाजपा नेताओं ने की MVA की मदद, राहुल गांधी को दिया जीत का श्रेय

Fri, 03 Feb 2023 10:00 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 03 Feb 2023 10:00 PM IST
सार

Maharashtra MLC Polls: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि अब भाजपा गठबंधन टिक नहीं पाएगा। गौरतलब है कि एमवीए ने पांच सीटों में से तीन (नागपुर, औरंगाबाद और अमरावती) पर जीत हासिल की। वहीं, भाजपा ने कोंकण सीट, जबकि नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार सत्यजीत तांबे ने जीत हासिल की।

विज्ञापन
Maharashtra MLC polls Nana Patole Claims Many BJP leaders helped MVA in Nagpur and Amravati
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में विदर्भ में महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन की जीत में भाजपा नेताओं ने मदद की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को यह दावा किया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा गठबंधन टिक नहीं पाएगा। गौरतलब है कि एमवीए ने पांच सीटों में से तीन (नागपुर, औरंगाबाद और अमरावती) पर जीत हासिल की। वहीं, भाजपा ने कोंकण सीट, जबकि नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार सत्यजीत तांबे ने जीत हासिल की।

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए पटोले ने कहा कि तांबे परिवार ने पार्टी को धोखा दिया। कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार सुधीर तांबे ने नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन अपना नाम वापस ले लिया था, उनके बेटे सत्यजीत तांबे ने निर्दलीय के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया था। इसके बाद कांग्रेस ने दोनों को निलंबित कर दिया था। पटोले ने कहा कि विधान परिषद चुनाव से साफ हो गया है कि महाराष्ट्र में जनता किसके साथ है। उन्होंने विदर्भ में जीत का श्रेय राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा को दिया।
विज्ञापन


नागपुर डिवीजन में एमवीए समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अडबले की जीत के बाद गुरुवार को पटोले ने दावा किया था कि भाजपा के मूल संगठन (आरएसएस) के गढ़ में जीत भगवा पार्टी के लिए झटका है। अमरावती और नागपुर दोनों एमएलसी सीटें विदर्भ क्षेत्र में आती हैं। उन्होंने कहा कि विदर्भ कांग्रेस के साथ रहा है। हमें गलत समन्वय और योजना से नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार सभी ने मिलकर काम किया और यह चुनाव लड़ा। पटोले ने कहा कि अमरावती हो या नागपुर संभाग, यहां कई भाजपा नेताओं ने हमारी मदद की है। जल्द भाजपा का गढ़ खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के एमएलसी चुनाव में तांबे का समर्थन करने को लेकर उन्होंने दावा किया कि इसके लिए भाजपा जिम्मेदार थी। कांग्रेस का घर तोड़ने की भाजपा की कोशिश से पार्टी को बहुत 'नुकसान' हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमारा एक विधायक तोड़ा है। अब हमने नासिक संभाग से 50 विधायक जिताने की रणनीति बनाई है।


राकांपा नेता ने अजित पवार ने कहा कि कांग्रेस को अपने बागी नेता सत्यजीत तांबे को पार्टी में वापस ले लेना चाहिए। हालांकि, राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा है कि तांबे की वापसी पर आलाकमान फैसला करेगा। बता दें, तांबे ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए नासिक से चुनाव जीत लिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, तांबे ने कहा कि वह अपने आगामी कदम को लेकर चार फरवरी को फैसला करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed