फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Minor slammed the car father had to face jail

नाबालिग बेटे ने गाड़ी ठोकी, पिता के साथ-साथ इन महाशय को भी खानी पड़ी हवालात की हवा

Fri, 25 Dec 2020 12:04 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 25 Dec 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Minor slammed the car father had to face jail
car driving - फोटो : Social Media

यदि आपका नाबालिग लड़का या लड़की सड़क पर वाहन दौड़ा रहे हैं, तो अब सावधान हो जाइए। कहीं आपके नाबालिग बेटे या बेटी की ये गलती आपको जेल ना पहुंचा दे। जी हां, दरअसल महाराष्ट्र के पुणे में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक पिता को अपने नाबालिग बेटे के हाथ में कार का स्टेयरिंग थमाना काफी महंगा पड़ा, जेल की हवा तक खानी पड़ गई।

विज्ञापन


हुआ यूं कि पिता ने किसी काम में व्यस्त होने चलते अपने नाबालिग बेटे को सर्विस सेंटर से अपनी कार लाने के लिए भेजा। बेटा अपने तीन और दोस्तों को साथ लेकर कार लेने चला गया। सर्विस सेंटर से लौटते समय बेटा गाड़ी को तेज गति से चला रहा था। रास्ते में कुछ दूरी तय करने के बाद गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, तेज गति के कारण कार पलट गई और फिर कांच के सजावटी सामान वाली एक दुकान में जा घुसी। हालांकि ये गनीमत ही रही कि इस दौरान कार में बैठे तीनों नाबालिगों मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


लड़के के पिता और ये महाशय पहुंचे हवालात
इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़के के पिता तानाजी शिंदे को हवालात में डाल दिया। इसके साथ ही सर्विस सेंटर पर नाबालिग लड़के के हाथ में चाबी देने वाले आकाश बोडके को भी हवालात की हवा खानी पड़ी। बहरहाल, अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कोर्ट में केस की सुनवाई होने के बाद होगी। बता दें कि यह घटना पुणे के पास पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र की है। 22 दिसंबर को घटित हुई यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इस सीसीटीवी वीडियो के चलते पुलिस नाबालिग लड़के और उसके पिता तक पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहता है कानून?

  • 1 सितंबर, 2019 से नाबालिगों के गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर अभिभावक पर 25 हजार रुपये जुर्माना और इसके साथ ही तीन साल की सजा का प्रावधान है। अभिभावक को जिम्मेदार मानते हुए गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही नाबालिग जिस वाहन को चलाते पकड़ा जाएगा, उसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा।
  • सिर्फ यही नहीं नाबालिग को 25 साल की उम्र तक ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिलेगा। पहले इस मामले में कोई कानून नहीं था। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और लगातार हो रही दुघर्टनाओं को देखते हुए यह नियम लागू किया गया।
  • बता दें कि लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ने के चलते पिछले साल यातायात के नियमों को कठोर किया गया है। बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने से लेकर विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लगने वाले जुर्माने की राशि को भी पहले की अपेक्षा कहीं अधिक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed