{"_id":"5fb6aea58ebc3e9be04ebfef","slug":"maharashtra-minister-aslam-sheikh-on-sc-verdict-says-under-the-bjp-govt-cbi-has-become-like-a-pan-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के मंत्री का बड़ा आरोप, कहा- भाजपा सरकार में सीबीआई बन गई है पान की दुकान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के मंत्री का बड़ा आरोप, कहा- भाजपा सरकार में सीबीआई बन गई है पान की दुकान
Fri, 20 Nov 2020 12:21 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
असलम शेख
- फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच को लेकर आए फैसले के बाद से राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। विपक्षी पार्टियों ने इस फैसले को स्वागत योग्य बताया है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
असलम शेख ने कहा कि भाजपा के सरकार में सीबीआई एक पान की दुकान की तरह हो गई है जो कभी भी किसी जगह पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर सीबीआई गैर-भाजपा शासित राज्यों में जाकर वहां के सीएम और मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करती थी लेकिन अब कोर्ट के फैसले के बाद सरकार की मनमानी नहीं चलेगी।
विज्ञापन
Under the BJP govt, CBI has become like a pan shop. It goes anywhere & books anyone, particularly in non-BJP ruled states. It took action against CMs & ministers. We welcome the court's ruling: Maharashtra Minister Aslam Sheikh on SC saying state’s consent is a must for CBI probe pic.twitter.com/BbbfNAmZOe
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 19, 2020