{"_id":"60725f5d8ebc3e592e0eb205","slug":"maharashtra-may-see-two-weeks-of-lockdown-chief-minister-uddhav-thackerey-to-hold-a-crucial-meeting-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में कोरोना: रिकॉर्ड 63294 नए मामले, सीएम ठाकरे की बैठक में लॉकडाउन पर जोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में कोरोना: रिकॉर्ड 63294 नए मामले, सीएम ठाकरे की बैठक में लॉकडाउन पर जोर
Sun, 11 Apr 2021 09:42 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 11 Apr 2021 09:42 PM IST
सार
आज महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन पर फैसला लिया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि कोविड-19 टास्क फोर्स के बाद मुख्यमंत्री लॉकडाउन लगाने पर फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के कोरोना टास्क फोर्स के साथ रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक की। इस बैठक में जहां बिस्तरों की उपलब्धता, रेमडेसिविर के उपयोग और प्रतिबंध लगाने के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, वहीं बैठक में भाग लेने आए सभी अधिकारियों ने लॉकडाउन का समर्थन किया। महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में कुछ लोग 2 सप्ताह के लिए लॉकडाउन के पक्ष में थे, कुछ 3 सप्ताह के लिए लॉकडाउन के पक्ष में थे। उन्होंने कहा कि अब सोमवार को एक बार फिर बैठक होगी।
विज्ञापन
कोरोना ने तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 63,294 नए मामले सामने आए हैं और 349 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 34,008 लोग स्वस्थ भी हुए।
ठाकरे बोले- हर स्तर पर हो रही है बात
इससे पहले मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि वो अलग-अलग क्षेत्रों के कई जानकारों से बात कर रहे हैं और पिछले कुछ दिनों से वो निजी अस्पतालों से भी बात कर रहे हैं। कल बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि ये सभी लोग सरकार का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि लॉकडाउन की अवधि कितनी होगी, इसका एलान तो औपचारिक तौर किया जाएगा लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए दो हफ्ते तक लॉकडाउन लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि इस लॉकडाउन के तहत सार्वजनिक परिवहन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लोगों के पास घुमने के लिए जरूरी और मान्य कारण होने चाहिए, इसमें मेडिकल और जरूरी सेवाएं सम्मिलित हैं। इसके अलावा अधिकारी ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों और हवाई उड़ानों को नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने शनिवार को कहा कि कुछ दिनों के लिए लॉकडाउन लगाना जरूरी है और उसके बाद लोगों को राहत दी जा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि रविवार को राज्य की कोविड-19 टास्ट फोर्स के साथ मुख्यमंत्री ठाकरे की बैठक है। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही लॉकडाउन की अवधि पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी।
शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि महाराष्ट्र में स्थिति बहुत भयावह है। एक तरफ लोगों की भावनाएं हैं और दूसरी तरफ कोरोना वायरस के बढ़ते मामले हैं। बयान में कहा गया कि अगर आपको ये लड़ाई जीतनी है तो सख्ती का पालन करना होगा।