फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Many People dead as car rams into pick-up vehicle in Pune district

Maharashtra: तेज रफ्तार सेडान बनी काल खड़े पिकअप में मारी टक्कर; नौ लोगों की मौत, मृतकों में एक महिला भी शामिल

Wed, 18 Jun 2025 11:15 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 18 Jun 2025 11:15 PM IST
सार

पुणे जिले में एक कार ने खड़े पिकअप वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, कुछ अन्य लोग घायल हो गए। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Maharashtra: Many People dead as car rams into pick-up vehicle in Pune district
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुणे जिले के जेजुरी के पास बुधवार को एक कार ने खड़े पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। पुणे ग्रामीण एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि इस भीषण हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। घटना जेजुरी-मोरगांव रोड पर एक होटल के बाहर शाम 6:45 बजे हुई। 

विज्ञापन


पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही सेडान कार में दो महिला और दो बच्चा समेत छह लोग सवार थे। वहीं, होटल मालिक अपने कर्मचारियों के साथ पिकअप वाहन से फ्रिज उतार रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार की टक्कर में होटल मालिक, पिकअप के चालक और तीन होटल कर्मी की भी मौत हो गई। । दो बच्चों समेत चार अन्य घायल भी हुए हैं। कार में सवार एक महिला और एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जेजुरी पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है। दुर्घटना के कारण और अज्ञात पीड़ित की पहचान के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पुलिस काफिले में शामिल वाहन भिड़े 18 पुलिसकर्मी और 12 बांग्लादेशी घायल
 वहीं, एक अन्य हादसा महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ। यहां एक सुरंग में बुधवार सुबह पुलिस के एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से काफिले में शामिल अन्य वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 18 पुलिसकर्मी और 12 बांग्लादेशी नागरिक घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई महानगर क्षेत्र में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिकों को प्रत्यर्पण के लिए पुणे हवाई अड्डे ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- India-Croatia Ties: भारत और क्रोएशिया के बीच हुए कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- आतंकवाद मानवता का दुश्मन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed