Maharashtra: शख्स ने सास को किया आग के हवाले, खुद भी जल मरा; इतिहासकार इंद्रजीत सावंत को धमकी, मामला दर्ज
प्रारंभिक जांच के अनुसार, शराब की लत से जूझ रहे अष्टांकर को अकेले रहने की वजह से गुस्सा था और उसे शक था कि उसकी सास उसकी पत्नी को अलग रहने के लिए उकसा रही है।
विस्तार
56 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी सास को एक टेम्पो के अंदर आग लगाकर मार डाला। घटना के दौरान लगी चोटों के कारण उसकी खुद की भी जान चली गई। नवाघर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सोमवार को मुलुंड इलाके में हुई इस घटना के बाद मृतक कृष्ण दाजी अष्टनकर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उसकी सास बाबी दाजी उसारे 72 वर्ष की थीं।
जानकारी के मुताबिक, अष्टनकर एक टेम्पो चालक था और अपनी गाड़ी में ही रह रहा था। दरअसल, उसकी पत्नी छह महीने पहले उसे छोड़कर बोरीवली में एक मरीज की देखभाल करने के लिए चली गई थी। उसका बेटा और विवाहित बेटी भी कहीं और रहते थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, शराब की लत से जूझ रहे अष्टांकर को अकेले रहने की वजह से गुस्सा था और उसे शक था कि उसकी सास उसकी पत्नी को अलग रहने के लिए उकसा रही है।
पीड़ित महिला के बेटे के अनुसार, अष्टांकर ने सोमवार को अपनी टेम्पो में उसे अस्पताल ले जाने की पेशकश की, जहां उसकी आंख की सर्जरी होनी थी। इसके बाद उसने टेम्पो का पिछला शटर बंद कर दिया और महिला को किसी भारी वस्तु से पीटा और फिर उसे आग लगा दी, लेकिन वह भी छोटी सी जगह में आग की लपटों में घिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। कुछ राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जो फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंची। शटर को तोड़ा गया और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इतिहासकार इंद्रजीत सावंत को धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज
कोल्हापुर पुलिस ने इतिहासकार इंद्रजीत सावंत को धमकी देने, छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र संभाजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सावंत महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में रहते हैं। उन्हें मंगलवार सुबह फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम प्रशांत कोराटकर बताया और कथित तौर पर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश के लिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले ने मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.