{"_id":"5fcf38bc8ebc3ecf87125a33","slug":"maharashtra-man-hired-contract-killer-to-kill-his-daughter-in-law-in-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने दी अपनी ही बहू की सुपारी, किलर्स ने कॉन्ट्रैक्ट देने वाले को ही मार डाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ससुर ने दी अपनी ही बहू की सुपारी, किलर्स ने कॉन्ट्रैक्ट देने वाले को ही मार डाला
Tue, 08 Dec 2020 03:49 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनिल पांडेय
Updated Tue, 08 Dec 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। एक शख्स ने अपनी बहू को मारने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर किया, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट किलर ने उसे ही मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान विनायक भीकाजी के रूप में हुई। उसका शव खेड़ तहसील के सिद्धगांव में एक खेत के पास मिला। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और 9 जिंदा कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे को खुद से दूर जाते देख दी बहू की सुपारी
इस घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने बताया कि सिद्धगांव में रहने वाले विनायक भीकाजी के बेटे अजित पादंमन ने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर ली। इसके बारे ने जब परिवार के लोगों को पता चला तो रिश्ते बिगड़ने लगे। विनायक को लगता था कि दूसरी पत्नी की वजह से अजित उनसे दूर हो रहा है। इसके बाद विनायक ने कॉन्ट्रैक्ट किलर को 1.34 लाख रुपये में अपनी बहू की सुपारी दी।
विज्ञापन
धमकियों से तंग आकर किलर्स ने की हत्या
कॉन्ट्रैक्ट किलर बबन राठौर ज मोहम्मद शहजाद इस्लाम उर्फ छोटू, मोहम्मद वसीम जब्बर अजित और उसकी पत्नी को नहीं ढूंढ पाए। इस चक्कर में करीब एक महीने बीत गए। विनायक अपनी दुसरी बहू को जल्द से जल्द रास्ते से हटाना चाहता था। उसने किलर्स पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और उन्हें धमकी भी देने लगा। विनायक उनसे अपने पैसे भी मांग रहा था। रोज- रोज की इन धमकियों से परेशान होकर किलर्स ने शनिवार को विनायक को एक जगह पर बुलाकर उसकी हत्या के दी। मारने के बाद आरोपियों ने उसके शव को खेत में फेंक दिया और वहां से वे फरार हो गए।
विज्ञापन