{"_id":"63c820eb783c8e06b34b3a73","slug":"maharashtra-man-beaten-to-death-by-two-persons-following-tiff-over-facebook-post-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: फेसबुक पोस्ट को लेकर विवाद, पीट-पीटकर युवक को मौत के घाट उतारा, जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: फेसबुक पोस्ट को लेकर विवाद, पीट-पीटकर युवक को मौत के घाट उतारा, जांच जारी
Wed, 18 Jan 2023 10:10 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 18 Jan 2023 10:10 PM IST
सार
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, दोनों आरोपियों का गैराज मैकेनिक संतोष जायसवाल (30 वर्षीय) के साथ एक फेसबुक पोस्ट और उस पर की गई टिप्पणी को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नासिक शहर में पीड़ित द्वारा लिखी गई एक फेसबुक पोस्ट को लेकर हुए झगड़े के बाद दो व्यक्तियों ने एक व्यक्ति की लोहे की छड़ से कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात शहर के सतपुर उपनगर में कश्मीरी माला (खेत) में हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, दोनों आरोपियों का गैराज मैकेनिक संतोष जायसवाल (30 वर्षीय) के साथ एक फेसबुक पोस्ट और उस पर की गई टिप्पणी को लेकर झगड़ा हुआ था। पीड़ित ने फेसबुक पर कुछ पोस्ट किया था और दो संदिग्धों ने उस पर टिप्पणी की थी, जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
आरोपियों ने मंगलवार देर रात जायसवाल पर लोहे के रोड से हमला किया। हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं, जिसमें उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा, दोनों आरोपियों के खिलाफ सतपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।