फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फडणवीस बोले- महायुति की ही बनेगी सरकार, शिवसेना का दावा-कई विधायकों ने दिया समर्थन

Wed, 30 Oct 2019 10:47 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 30 Oct 2019 10:47 PM IST
खास बातें

  • महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दल की बैठक में फडणवीस को नेता चुना गया है
  • सियासी हालात पर कांग्रेस की बैठक में मंथन, शिवसेना ने गुरुवार को बुलाई बैठक
  • शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र की कुंडली तो हम ही बनाएंगे।

विज्ञापन
Maharashtra Live Updates BJP legislative meeting going on, thackeray and fadnavis want CMship
देवेंद्र फडणवीस-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

लाइव अपडेट

10:37 PM, 30-Oct-2019
शिवसेना का दावा, चार निर्दलीय विधाक मंजुला गावित, चंद्रकांत पाटिल, आशीष जायसवाल, नरेंद्र भोंडेकर ने शिवसेना को समर्थन देने का फैसला किया है। प्रहार जनशक्ति पार्टी के बच्चू काडु और राजकुमार पटेल व क्रांतिकारी शेतकारी पार्टी के शंकरराव गडख ने भी समर्थन देने का एलान किया। 


 
07:21 PM, 30-Oct-2019
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र की कुंडली तो हम ही बनाएंगे। कुंडली में कौन सा ग्रह कहां रखना है और कौन से तारे जमीन पर उतारने हैं, किस तारे को चमक देना है, इतनी ताकत आज भी शिवसेना के पास है। 
 
विज्ञापन
04:01 PM, 30-Oct-2019
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, चुनाव में मिला जनादेश महायुति (भाजपा-शिवसेना गठबंधन) के लिए था क्यों हमने महायुति के लिए ही वोट मांगे थे। लोगों ने इसके समर्थन में वोट हमें दिया। इस पर कोई शंका नहीं होनी चाहिए। ये एक महायुति सरकार होगी। 
 


 
02:05 PM, 30-Oct-2019
भाजपा विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वहीं गुरुवार को शिवसेना ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है।
 
01:41 PM, 30-Oct-2019
भाजपा की विधायक दल बैठक से पहले हलचल तेज हो गई है। शिवसेना नेता संजय राउत उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री पहुंचे हैं, जहां सरकार गठन को लेकर मंथन चल रहा है। शिवसेना ने गुरुवार को अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है। बता दें कि इस बार शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी विधायक चुनकर आए हैं। 
01:41 PM, 30-Oct-2019
एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि जनता का जनादेश हमारे लिए विपक्ष में बैठने के लिए है। अगर स्थिति बदलती है तो हम देखेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:40 PM, 30-Oct-2019
महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए आज मुंबई में पार्टी की बैठक होनी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। वर्तमान में सदन के नेता फडणवीस ने मंगलवार को कहा था कि वह अगले पांच वर्षों के लिए मुख्यमंत्री बने रहेंगे। गौरतलब है कि राज्य में सरकार बनाने के समीकरण को लेकर भाजपा और शिवशेना के बीच खींचतान चल रही है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी के उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नामित किया है।
01:40 PM, 30-Oct-2019
महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच चल रही खींचतान पर एनसीपी के एक नेता ने कार्टून बनाकर कटाक्ष किया है। एनसीपी के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो द्वारा मंगलवार को जारी कार्टून में भाजपा के चुनाव चिह्न ‘कमल’ के ऊपर शिवसेना के चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ को दिखाया गया है। कार्टून में तीर को कमल पर निशाना साधे दिखाया गया है। कार्टून में मराठी में कैप्शन लिखा हुआ है, ‘‘एक कहावत है, सर पर लटकना...’’मराठी में, एक कहावत है ‘‘डोक्यावर टांगती तलवार", जो अंग्रेजी के एक कहावत के समान है- ‘स्वार्ड ऑफ डेमोकल्स हैंग्स ओवर हेड’, इसी के समान हिंदी में एक मुहावरा है- ‘सिर पर तलवार लटकना’.....इन मुहवरों का अर्थ है कि कुछ बुरा होने वाला है या कोई खतरा मंडरा रहा है।
01:34 PM, 30-Oct-2019

फडणवीस बोले- महायुति की ही बनेगी सरकार, शिवसेना का दावा-कई विधायकों ने दिया समर्थन

महाराष्ट्र की जनता ने किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं दिया है। चुनाव परिणामों में भाजपा बेशक सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है लेकिन उसके पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त आकंड़े नहीं हैं। परिणाम आने के बाद उसकी सहयोगी पार्टी ने उसे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दोनों ही पार्टियां मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा ठोक रही हैं। वहीं शिवसेना ने संकेत दिए हैं कि यदि भाजपा उसके 50-50 फॉर्मूले और ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद वाली मांग को नहीं मानती है कि तो वह अन्य विकल्प पर विचार कर सकती है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed