{"_id":"613ea39fb2d150472c5d77ea","slug":"maharashtra-lime-of-6-25-lakh-to-the-elderly-by-pretending-to-be-a-sim-block-in-thane-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : ठाणे जिले में सिम ब्लॉक होने का झांसा देकर बुजुर्ग को लगाया 6.25 लाख का चूना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : ठाणे जिले में सिम ब्लॉक होने का झांसा देकर बुजुर्ग को लगाया 6.25 लाख का चूना
Mon, 13 Sep 2021 06:34 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, ठाणे
एजेंसी, ठाणे
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 13 Sep 2021 06:34 AM IST
सार
ठाणे जिले में एख बुजुर्ग से एक शख्स ने सिम कार्ड ब्लॉक की बात कहकर एक लिंक के जरिये 11 रुपये का मोबाइल रिचार्ज कराने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। फिर बुजुर्ग के अकाउंट से लाखों रुपयों की ठगी कर ली।
विज्ञापन
online fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक बुजुर्ग से लाखों रुपयों की ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल, ठग ने सिम कार्ड ब्लॉक की बात कहकर एक लिंक के जरिये 11 रुपये का मोबाइल रिचार्ज कराने का झांसा देकर बुजुर्ग के अकाउंट से 6.25 लाख उड़ा लिए।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि ठाणे जिले में एख बुजुर्ग शख्स को पहले लिंक के जरिये अपना फोन रीचार्ज नहीं कर सके, इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन ठग को फोन किया। इस बार उन्हें दूसरा लिंक दिया गया।
विज्ञापन
इस लिंक की मदद से ठग ने वरिष्ठ नागरिक का फोन ‘एक्सेस’ किया और उनके खाते से 6.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। ठाणे शहर पुलिस के जन संपर्क अधिकारी जयमाला वसावे ने बताया कि घटना इस साल 26 जुलाई की है, लेकिन इस संबंध में शिकायत शनिवार को कलवा थाने में दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन