फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra hindi updates Mumbai bmc Nagpur pune education politics crime cm fadnavis gadkari

Maharashtra Updates: अमेरिकी राजदूत ने आनंद महिंद्रा से की मुलाकात, भाषा विवाद पर फडणवीस का सख्त संदेश

Fri, 05 Jun 2026 05:01 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 05 Jun 2026 05:01 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra hindi updates Mumbai bmc Nagpur pune education politics crime cm fadnavis gadkari
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने उद्योगपति आनंद महिंद्रा से मुलाकात कर अमेरिका में महिंद्रा समूह के निवेश और कारोबारी गतिविधियों पर चर्चा की। दोनों के बीच रोजगार सृजन, विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने और आपूर्ति शृंखला को अधिक भरोसेमंद बनाने जैसे मुद्दों पर भी बातचीत हुई। गोर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि महिंद्रा समूह के अमेरिका में किए जा रहे निवेश अमेरिकी विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, रोजगार बढ़ाने और मजबूत आपूर्ति शृंखला तैयार करने में मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के सीएम ने ठाकरे बंधुओं को दिखाया आईना
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिंदी के विरोध पर ठाकरे बंधुओं को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि भाषाओं के नाम पर विवाद पैदा कर वोट और सत्ता तो हासिल की जा सकती है, लेकिन इससे देश का ज्ञान सीमित हो जाएगा और इसे हम आने वाली पीढ़ियों तक नहीं पहुंचा पाएंगे। हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुंबई हिंदी पत्रकार संघ की ओर से आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि फडणवीस ने कहा कि बहुभाषी होना एक योग्यता है। हमें अपनी भाषा तो सीखनी ही चाहिए लेकिन मातृभाषा के अलावा अगर हम देश की कोई और भाषा सीखेंगे तो देश का ज्ञान बटोर पाएंगे। इसलिए विशेष रूप से हिंदी जैसी भाषा का सम्मान होना चाहिए, जिसने हमारी स्वतंत्रता की लड़ाई में बहुत बड़ा योगदान दिया है। फडणवीस ने कहा, डिजिटल मीडिया आने के बाद हालात चुनौती पूर्ण हुए हैं।
विज्ञापन


गैस बिल भुगतान के नाम पर हुई ठगी
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक 57 वर्षीय व्यक्ति के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हो गई है।  साइबर अपराधियों ने महानगर गैस बिल भुगतान को अपडेट करने के बहाने एक दुर्भावनापूर्ण लिंक के माध्यम से कथित तौर पर 9.08 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस के अनुसार, यह घटना 19 मई से 1 जून के बीच घटी। कल्याण निवासी शिकायतकर्ता ने अपना गैस बिल ऑनलाइन चुका दिया था, तभी उन्हें एक फर्जी संदेश मिला जिसमें दावा किया गया था कि बिल का भुगतान नहीं हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि संदेश में एक APK लिंक था, जिसके जरिए उनके फोन में गैस बिल नाम का एक एप्लिकेशन इंस्टॉल हो गया। एक अधिकारी ने बताया ने कि ऐप ने शिकायतकर्ता को अपने डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके 12 रुपये का मामूली भुगतान करने के लिए कहा। भुगतान विफल होने पर, संदेश भेजने वाले ने उसे अपने मोबाइल फोन पर कुछ सेटिंग्स बदलने के लिए कहा। जैसे ही सेटिंग्स बदली गईं, जालसाजों ने पीड़ित के डिवाइस तक रिमोट एक्सेस प्राप्त कर लिया। संदिग्ध गतिविधि को पहचानते हुए, व्यक्ति ने कॉल काट दी, लेकिन कुछ ही समय बाद, तीन अलग-अलग लेनदेन में उसके बैंक खाते से 9.08 लाख रुपये डेबिट हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एलपीजी रिसाव ब्लास्ट में एक की मौत
सुबह पुणे के वाघोली इलाके में एक आवासीय इमारत में एलपीजी रिसाव के कारण विस्फोट हुआ। जिसके कारणआग लग गई। इसमें 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसके परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जाकारी एक अधिकारियों ने  शुक्रवार को दी।


झील में सैकड़ों मछलियां मृत पाई गईं
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक झील में सैकड़ों मछलियां मृत पाई गईं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना के लिए औद्योगिक  को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। डोम्बिवली एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित मिलापनगर झील में गुरुवार को मछलियां मृत पाई गईं। स्थानीय नागरिकों का दावा है कि पास की रासायनिक इकाइयों से पानी कथित तौर पर झील में रिसने के बाद झील का पानी काला पड़ गया और आसपास के इलाके में दुर्गंध फैल गई। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) और कल्याण-डोम्बिवली नगर निगम के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच के लिए पानी के नमूने एकत्र किए। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक निरीक्षण से झील में औद्योगिक अपशिष्ट के संभावित रिसाव का संकेत मिलता है। मिलापनगर और आसपास के एमआईडीसी क्षेत्रों के निवासियों ने प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। एमपीसीबी के अधिकारियों ने बताया कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और अगर अनुपचारित अपशिष्ट जल छोड़े जाने के मामले सामने आते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed