Maharashtra: सिंधुदुर्ग में एक ही परिवार के तीन लोग समुद्र में डूबे; गढ़चिरौली ब्लास्ट केस में चार पर आरोप तय
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के शिरोडा-वेलागर समुद्र तट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। पिकनिक मनाने आए एक ही परिवार के आठ लोग तैरने के लिए समुद्र में उतरे। पानी की गहराई का अंदाजा न लगा पाने से वे डूबने लगे। पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार अब भी लापता हैं। एक 16 वर्षीय लड़की को बचा लिया गया है। शवों की तलाश के दौरान पुलिस ने देर शाम तक सर्च अभियान जारी रखा। बताया गया कि आठ में से दो लोग कुडाल में रुके थे और छह बेलगावी (कर्नाटक) से आए थे। हादसे ने पूरे इलाके में शोक का माहौल बना दिया।
गढ़चिरौली ब्लास्ट केस में चार आरोपियों पर आरोप तय
2019 में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में हुए भीषण नक्सली हमले के मामले में विशेष एनआईए अदालत ने शुक्रवार को चार बचे हुए आरोपियों पर आरोप तय किए। इस हमले में महाराष्ट्र पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम के 15 जवान और एक चालक की मौत हुई थी। पहले आठ आरोपियों में से चार पर मई 2024 में आरोप तय हुए थे। शेष चार ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की धाराएं हटाने की मांग की थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें राहत दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यह आदेश रद्द कर दिया। इसके बाद अदालत ने इन चारों- सत्यनारायण रानी उर्फ किरण, परसराम तुलावी, सोमसाय मडावी और किसान हिडामी – के खिलाफ मकोका के तहत आरोप तय किए। ट्रायल जल्द शुरू होगा। महाराष्ट्र में इस वर्ष नवरात्र और दशहरा के उल्लास में खूब गाड़ियां बिकीं। गत 10 दिनों (22 सितंबर से 2 अक्तूबर) के दौरान 1,15,125 नए वाहन पंजीकृत हुए, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (1,07,226) की तुलना में 7.37% अधिक है। इनमें 70,381 दोपहिया और 29,909 कारें शामिल हैं। पिछले साल 71,428 दोपहिया और 22,817 कारें पंजीकृत हुई थीं। जीएसटी दरों में हालिया कटौती के चलते वाहन अधिक किफायती हुए, जिससे मांग और पंजीकरण में वृद्धि दर्ज की गई।
ठाणे की एक इमारत में छज्जा गिरा
ठाणे में भ्रष्टाचार के आरोप में अधिकारी गिरफ्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठाणे नगर निगम के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने ठेकेदार से फाइल पास करने के लिए लाखों रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एसीबी ने जाल बिछाया और अधिकारी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद निगम में हड़कंप मच गया है। एसीबी अब अधिकारी के अन्य सौदों और संपत्ति की भी जांच कर रही है। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि भ्रष्टाचार पर इसी तरह सख्ती होनी चाहिए।
मुंबई मेट्रो में तकनीकी खराबी, यात्रियों की फजीहत
मुंबई मेट्रो की लाइन-एक पर शुक्रवार सुबह अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे हजारों यात्री घंटों तक फंसे रहे और ऑफिस टाइम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जताते हुए कहा कि ट्रेनें बीच रास्ते में रुक गईं। बाद में प्रशासन ने यात्रियों को बसों और कैब से यात्रा करने की सलाह दी। मेट्रो प्रबंधन ने कहा कि पावर सप्लाई में दिक्कत आई थी, जिसे कुछ घंटों में ठीक कर लिया गया। यह पहली बार नहीं है जब मेट्रो सेवाएं बाधित हुई हैं। यात्रियों ने सरकार से स्थायी समाधान की मांग की है।
पुणे में लिफ्ट हादसा, मजदूर की मौत
पुणे शहर में एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान अचानक लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई, जिससे एक मजदूर की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मजदूर ऊपरी मंजिल पर काम कर रहे थे तभी अस्थायी लिफ्ट का संतुलन बिगड़ गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ठेकेदार और साइट सुपरवाइजर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही थी।
लातूर में गैंगस्टर गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार बरामद किए
महाराष्ट्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लातूर जिले में एक कुख्यात गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से पिस्तौल, कारतूस और धारदार हथियार बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से रंगदारी और अवैध वसूली के धंधे में शामिल था। उसके खिलाफ कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी हाल ही में इलाके में कारोबारियों को धमकाकर पैसे वसूलने की कोशिश कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर उसे दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब उससे जुड़े अन्य गैंगस्टरों की तलाश कर रही है।
किस जिले या आरटीओ के पास कितने आवेदन
पुणे आरटीओ ने इस बार सबसे ज्यादा 13,885 वाहनों (7,833 दोपहिया, 4,635 कार) का पंजीकरण किया, जबकि पिंपरी चिंचवाड़ दूसरे स्थान पर रहा 9,194 वाहनों (4,891 दोपहिया, 3,608 कार) के साथ। पिछले साल पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में क्रमशः 13,671 और 7,793 वाहनों का पंजीकरण हुआ था।
देश की आर्थिक राजधानी में दिखी उदासीनता
मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में हालांकि कोई खास बढ़ोतरी नहीं दिखी। यहां पंजीकरण घटकर 29,254 रह गया, जबकि पिछले साल यह 30,688 था। ग्रेटर मुंबई में भी मामूली गिरावट रही—इस साल 12,216 वाहन बनाम पिछले साल 12,303। ठाणे आरटीओ ने 4,112 और कल्याण ने 3,904 वाहन पंजीकृत किए। मुंबई में वडाला आरटीओ 3,668 वाहनों के साथ सबसे आगे रहा।