फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Heavy fall in onion prices, producers' association demands immediate meeting with CM Fadnavis

Maharashtra: प्याज की कीमतों में भारी गिरावट, उत्पादक संघ ने सीएम फडणवीस से की तत्काल बैठक बुलाने की मांग

Sun, 03 Aug 2025 09:14 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक Published by: बशु जैन Updated Sun, 03 Aug 2025 09:14 AM IST
सार

महाराष्ट्र प्याज उत्पादक संघ ने कहा कि राज्य में प्याज किसानों को मौजूदा समय में केवल 800 रुपये से 1,200 रुपये प्रति क्विंटल का दाम मिल रहा है। जबकि उत्पादन लागत कम से कम 2,500 रुपये प्रति क्विंटल है। इससे प्याज किसानों को रोज भारी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
Maharashtra: Heavy fall in onion prices, producers' association demands immediate meeting with CM Fadnavis
प्याज। - फोटो : संवाद

विस्तार

महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इसे लेकर महाराष्ट्र प्याज उत्पादक संघ ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) में तत्काल विशेष बैठक बुलाने की मांग की है। संघ ने कहा है कि बैठक में किसानों की समस्या का समाधान निकाला जाए। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने  लासलगांव एपीएमसी के अध्यक्ष और सचिव को पत्र लिखकर सीएम को बैठक में बुलाने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संघ के संस्थापक अध्यक्ष भरत दिघोले और नासिक जिला अध्यक्ष जयदीप भदाने ने पत्र में प्याज की कीमतों में गिरावट के कारण किसानों को हुए नुकसान का जिक्र किया है। संघ ने कहा कि महाराष्ट्र भर में प्याज किसानों को मौजूदा समय में केवल 800 रुपये से 1,200 रुपये प्रति क्विंटल का दाम मिल रहा है। जबकि उत्पादन लागत कम से कम 2,500 रुपये प्रति क्विंटल है। इससे प्याज किसानों को रोज भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हम मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हैं कि वे व्यक्तिगत रूप से लासलगांव एपीएमसी में विशेष बैठक आयोजित करें, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों के साथ तत्काल और दीर्घकालिक उपायों पर चर्चा की जाए। एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री फडणवीस प्याज किसानों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय कदम उठाएंगे और संकट का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिघोले ने कहा कि अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं, क्योंकि नासिक जैसे प्रमुख प्याज उत्पादक क्षेत्रों में किसानों की दुर्दशा की निरंतर उपेक्षा को लेकर असंतोष है। महाराष्ट्र देश का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक राज्य है और लाखों किसान इसकी खेती करते हैं। अगर मुख्यमंत्री जल्द से जल्द हमारी शिकायतों का समाधान करने के लिए लासलगांव आते हैं, तो हम उनका स्वागत करेंगे।


उन्होंने कहा कि कम कीमतों और भंडारण सुविधाओं की कमी के कारण किसानों की स्थिति अच्छी नहीं है। इससे तैयार फसल को नुकसान हो रहा है। हमारी समस्याओं पर ध्यान देना सरकार की जिम्मेदारी है। एशिया में प्याज की सबसे बड़ी एपीएमसी लासलगांव में कोई भी मुख्यमंत्री नहीं आया है। अगर फडणवीस हमारी मांग मान लेते हैं, तो वह इतिहास रच देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed