फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Health minister Rajesh Tope says covid19 restrictions could be extended beyond May 1

महाराष्ट्र : स्वास्थ्य मंत्री टोपे बोले- एक मई से आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं पाबंदियां

Sat, 17 Apr 2021 07:26 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 17 Apr 2021 07:26 PM IST
सार

  • राजेश टोपे ने कहा कि कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए यह कदम आवश्यक
  • राज्य सरकार ने 14 अप्रैल को 'ब्रेक द चेन' पहल के तहत राज्य में कई पाबंदियों की घोषणा की थी 

विज्ञापन
Maharashtra Health minister Rajesh Tope says covid19 restrictions could be extended beyond May 1
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे - फोटो : ट्विटर

विस्तार

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए लागू पाबंदियां स्थिति को देखते हुए एक मई से भी आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं। टोपे ने जालना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोग पाबंदियों को लेकर सहयोगात्मक रहे हैं। हालांकि, दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक नियमों के कुछ उल्लंघन भी सामने आए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम स्थिति का जायजा ले रहे हैं। कोविड-19 के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए लागू सीआरपीसी की धारा 144 के उल्लंघन के कुछ मामले सामने आये हैं। हम इन पाबंदियों को 1 मई से आगे बढ़ा सकते हैं, यह स्थिति पर निर्भर करेगा। इन 15 दिनों के परिणामों (जब प्रतिबंध लागू होंगे) की समीक्षा करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि मुझे यह स्वीकार करना चाहिए कि लोग पाबंदियों को लेकर सहयोगात्मक रहे हैं। मंत्री संक्रमण के मामलों को काबू में करने के लिए कड़े उपाय करने और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने पर जोर देते रहे हैं। राज्य सरकार ने 14 अप्रैल को 'ब्रेक द चेन' पहल के तहत राज्य में कई पाबंदियों की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed