फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra has more coronavirus cases than South Africa which is sixth worst hit country in world

दुनिया के छठे सबसे प्रभावित देश से भी ज्यादा है महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों की संख्या

Tue, 18 Aug 2020 05:42 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 18 Aug 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra has more coronavirus cases than South Africa which is sixth worst hit country in world
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में अब संक्रमण के मामलों की संख्या छह लाख से ज्यादा हो गई है। यह संख्या दुनिया में कोरोना वायरस से छठे सबसे प्रभावित देश दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण के मामलों से भी ज्यादा है। 

विज्ञापन


वेबसाइट वर्ल्डओमीटर डॉट इनफो के अनुसार दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के पांच लाख 89 हजार 886 मामले हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में  56 लाख 12 हजार 27 मामलों के साथ अमेरिका पहले स्थान पर बना हुआ है। 
विज्ञापन


ब्राजील में 33 लाख 63 हजार 235 मामले सामने आए हैं वहीं, भारत में 27 लाख 1604 और रूस में नौ लाख 27 हजार 745 मामले सामने आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार तक अकेले महाराष्ट्र में ही छह लाख 4358 मामले सामने आ चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या छह लाख पांच लाख मरीज तक पहुंचने के नौवें दिन हुई। यहां मामलों की संख्या पांच लाख आठ अगस्त हो हुई थी। इस रविवार को यहां 8,493 और सोमवार को 11,111 मामले सामने आए। यहां अभी एक लाख 55 हजार 268 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed