फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra govt transfers 12 IAS officers know all updates in hindi

महाराष्ट्र: फडणवीस सरकार ने किया नौकरशाही में बड़ा बदलाव; 12 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला

Fri, 03 Jan 2025 12:40 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 03 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra govt transfers 12 IAS officers know all updates in hindi
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई

महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को  नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। फडणवीस सरकार ने यहां भारतीय प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें मिलिंद म्हैस्कर भी शामिल हैं। उन्हें वन और राजस्व विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वहूं, स्वास्थ्य विभाग में एसीएस रहे म्हैसकर की जगह निपुण विनायक को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


जानिये किसे कहां मिली तैनाती
नये तबादले के मुताबिक, वेणुगोपाल रेड्डी को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में एसीएस नियुक्त किया गया है। वहीं, जितेंद्र डूडी की जगह संतोष पाटिल को सतारा का नया कलेक्टर बनाया गया है। जितेंद्र डूडी को सुहास दिवसे की जगह पुणे का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


सुहास दिवसे को पदोन्नत किया गया है। वहीं, विकास चंद्र रस्तोगी को कृषि विभाग में प्रमुख सचिव बनाया गया है, जबकि आईए कुंदन को उद्योग, ऊर्जा और श्रम विभाग में प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनीता वैद सिंघल और हर्षदीप कांबले को क्रमशः पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन और सामाजिक न्याय विभागों में प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। जयश्री भोज को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि एचएस सोनावणे को खेल और युवा कल्याण विभाग में आयुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed