फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra govt open to reinvestigation in BH Loya death case said home minister anil deshmukh

महाराष्ट्र के गृहमंत्री बोले- न्यायाधीश लोया मौत मामले की फिर हो सकती है जांच

Thu, 09 Jan 2020 06:58 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 09 Jan 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
maharashtra govt open to reinvestigation in BH Loya death case said home minister anil deshmukh

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार के दो मंत्रियों ने संकेत दिए हैं कि पर्याप्त सुबूत मिलने पर गुजरात के सोहराबुद्दीन हत्याकांड की सुनवाई करने वाले सीबीआई के विशेष जस्टिस बीएच लोया की मौत के मामले की फिर से जांच कराई जा सकती है। ठाकरे सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक और गृह मंत्री अनिल देशमुख ने यह बात कही है। इसे भाजपा पर हमले के तौर पर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


गृहमंत्री देशमुख ने पत्रकारों से कहा कि ‘हमारी सरकार ने लोया मौत मामले की दोबारा जांच कराने का विकल्प खुला रखा है। कुछ लोग मामले को दोबारा खोलने की मांग को लेकर आज मुझसे मिल रहे हैं। मैं उन्हें सुनूंगा और अगर जरूरी हुआ, तो दोबारा जांच कराई जाएगी।’
विज्ञापन


जब देशमुख से पूछा गया कि क्या लोया का परिवार उनसे मिलने वाला है, तो उन्होंने कहा कि वह इसका खुलासा नहीं करना चाहते हैं।

इस बीच, देशमुख ने उन पुलिस अधिकारियों की प्रशंसा की जिन्होंने भगोड़े माफिया सरगना एजाज लकड़वाला को बुधवार की रात पटना से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि माफिया की बेटी शिफा शेख ने अपने पासपोर्ट पर पिता का नाम ‘ मनीष आडवाणी’ दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशमुख ने कहा, ‘वह फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार की गई थी और लकड़वाला की गिरफ्तारी उससे पूछताछ के आधार पर हुई। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मनीष आडवाणी कौन है।’

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने बुधवार को पार्टी की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर कोई जस्टिस लोया की मौत को अप्राकृतिक बताने वाले पर्याप्त सुबूत लाता है तो राज्य सरकार मामले की फिर से जांच करा सकती है। 


गौरतलब  है कि गुजरात के चर्चित सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले की सुनवाई कर रहे न्यायामूर्ति लोया की एक दिसंबर 2014 को नागपुर में उस समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी, जब वह अपने एक सहयोगी की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed