फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari will visit Bhandara District General Hospital today

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी आज जाएंगे भंडारा जिला अस्पताल

Wed, 13 Jan 2021 01:08 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 13 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari will visit Bhandara District General Hospital today
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : Twitter
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी आज भंडारा जिला अस्पताल जाएंगे। नौ जनवरी को महाराष्ट्र के भंडारा जिले में 10 नवजात शिशुओं की दुखद मौत हो गई थी।
विज्ञापन

 


महाराष्ट्र के भंडारा में नौ जनवरी को देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। रात दो बजे भंडारा के जिला अस्पताल के बीमार नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में आग लगने से 10 शिशुओं की मौत हो गई। यूनिट से सात शिशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया। उन्होंने इसे हृदय विदारक हादसा करार दिया। उधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस हादसे को दर्दनाक बताया। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की है कि वह मृतकों और घायलों के परिजनों को हरसंभव मदद मुहैया कराएं। 

अस्पताल में बच्चों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी दुख जताया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से इस हादसे को लेकर बातचीत की।


साथ ही, मामले की जांच एनएफएससी की टीम के द्वारा करवाने के आदेश दिए हैं।  उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed