{"_id":"5ae5b6ea4f1c1b3b0a8b71a2","slug":"maharashtra-government-to-release-rs-1-100-crore-for-crop-damage-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर आई इस आफत से राहत देगी महाराष्ट्र सरकार, जल्द जारी करेगी 1,100 करोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
किसानों पर आई इस आफत से राहत देगी महाराष्ट्र सरकार, जल्द जारी करेगी 1,100 करोड़
एजेंसी, मुंबई
Updated Sun, 29 Apr 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
महाराष्ट्र सरकार किसानों के लिए अगले कुछ दिनों में 1,100 करोड़ रुपये जारी करेगी। यह पैसे कीट-मकोड़ों से किसानों के नुकसान हुए फसलों के लिए हैं। पैसे जारी करने में हो रही देरी पर विपक्ष ने सरकार की कड़ी आलोचना की थी।
विज्ञापन
कृषि मंत्रालय के मुख्य सचिव बिजय कुमार ने कहा कि प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए आने वाले हफ्तों में 1,100 करोड़ रुपये की रकम जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल और 1 मई को सरकारी छुट्टी होने और बैंकों के बंद होने के कारण इसकी जानकारी जल्द ही दी जाएगी।
विज्ञापन
राज्य राहत और पुनर्वास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने लाभांवित किसानों और उनके बैंक खातों की एक विस्तृत सूची तैयार कर ली है। पैसा जारी होने के बाद सीधे उनके खाते में जाएगा।
विज्ञापन
राज्य सरकार के प्राथमिक सर्वेक्षण के अनुसार, पिंक बोलवार्म और अन्य कीटों ने पिछले साल 34 लाख हेक्टेयर खेत में फैली कपास की फसल को प्रभावित किया था जबकि इस साल 43 हेक्टेयर फसल को बर्बाद किया।