फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government shifts focus from Covid 19 cases to curbing deaths

महाराष्ट्रः कोरोना के बढ़ते मरीजों पर से ध्यान हटा, बढ़ते मौत के आंकड़ों को रोकने में जुटी सरकार

Mon, 15 Jun 2020 06:17 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 15 Jun 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra government shifts focus from Covid 19 cases to curbing deaths
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : जी पाल

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण जून के शुरुआती 13 दिनों 1522 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद राज्य का पूरा स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों की बढ़ती संख्या से ध्यान हटाकर मरीजों की हो रही मौत को रोकने में जुट गया है। मई के महीने में राज्य में कुल 1827 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई थी। भारत में कोरोना से हुई कुल मौत का आंकड़ा देखें तो सिर्फ 40 प्रतिशत लोग महाराष्ट्र में ही संक्रमण के कारण मरे हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी तक हमारा पूरा ध्यान कोरोना की टेस्टिंग और संक्रमण को फैलने से रोकने पर था, लेकिन अब हमारी पूरी कोशिश है कि किस तरह से राज्य में मौत के आंकड़े कमी आए। राज्य के सबसे अधिक प्रभावित महानगर मुंबई में एक से 13 जून के बीच 834 लोगों ने दम तोड़ा है, वहीं मई में यहां 989 लोगों की मौत संक्रमण के चलते हुई थी। अपर नगर आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि मौत के बढ़ते आंकड़े डरा रहे हैं। उन्होंने कहा मई के कुछ दिनों को छोड़ दें, तो कोरोना के बढ़ते हुए मामलों में कमी आई है।
विज्ञापन


एक वार्ड के अधिकारी ने कहा कि, यहां 100 अधिक लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है, जिन लोगों ने दम तोड़ा है वो पहले से ही किसी ना किसी बिमारी से ग्रसित थे और ज्यादातर की उम्र 60 साल से अधिक थी। उन्होंने कहा कि हमने इसे देखते हुए मौत की बढ़ती संख्या पर काबू पाने के लिए बड़े स्तर पर बुजुर्गों की स्क्रीनिंग करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि हमारा पूरा ध्यान इस बात पर है कि गंभीर हालत वाले मरीजों तक इलाज और दवाई की सुविधाएं पहुंचे। महाराष्ट्र सरकार ने रेमडेसिविर ड्रग का क्लिनिकल ट्रायल शुरू करने का फैसला किया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed