{"_id":"617b4dde8ca3bb7a530ea054","slug":"maharashtra-government-says-to-mumbai-highcourt-that-cbi-is-sending-summons-their-officials-despite-having-a-case-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: कोर्ट में मामला होने के बावजूद सीबीआई भेज रही समन, पढ़ें देश की तीन महत्वपूर्ण खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: कोर्ट में मामला होने के बावजूद सीबीआई भेज रही समन, पढ़ें देश की तीन महत्वपूर्ण खबरें
Fri, 29 Oct 2021 06:57 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 29 Oct 2021 06:57 AM IST
सार
महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंते और डीजीपी संजय पांडे को सीबीआई के समन को महाराष्ट्र सरकार ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन
बॉम्बे हाईकोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के कथित भ्रष्टाचार मामले में अदालत में मामला विचाराधीन रहने के बावजूद सीबीआई उसके अधिकारियों को समन जारी कर रही है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार के वकील डेरियस खंबाटा ने कहा, सीबीआई राज्य पुलिस और सरकारी अधिकारियों का मनोबल गिराने के लिए ऐसा कर रही है। महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंते और डीजीपी संजय पांडे को सीबीआई के समन को महाराष्ट्र सरकार ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन
पूर्व कैग प्रमुख ने कांग्रेस नेता संजय निरूपम से मांगी माफी
देश के पूर्व महालेखा नियंत्रक परीक्षक (कैग) प्रमुख विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरूपम से बिना शर्त माफी मांगी है। राय ने कहा था कि संजय निरूपम उन सांसदों में शामिल हैं जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 2जी स्पेक्ट्रम वितरण में नाम न लिखने के लिए कहा था।
विज्ञापन
संजय ने कैग प्रमुख के इस बयान और 2014 में अपनी एक किताब में इसके जिक्र के खिलाफ मानहानि का दावा ठोका था। पटियाला हाउस कोर्ट ने कैग प्रमुख द्वारा माफी मांगने के बाद मामले को रद्द कर दिया। एजेंसी
दो हाईकोर्ट में सात वकीलों को नियुक्त किया गया जज
सरकार ने बृहस्पतिवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पांच जबकि राजस्थान हाईकोर्ट में दो न्यायाधीशों की नियुक्ति कर दी। विधि मंत्रालय के न्यायिक विभाग के अनुसार सभी सातों जज बनने से पहले वकील थे।
इसके साथ ही विधि मंत्रालय ने जस्टिस के ललिता कुमारी को आंध्र प्रदेश से तेलंगाना हाईकोर्ट स्थानांतरित करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर इस महीने सरकार ने विभिन्न हाईकोर्ट में कई जजों की नियुक्ति की है