फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Government has acquired the famous Raghuji Sword for Rs 47.15 lakh- CM Devendra Fadnavis

Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने 47.15 लाख रुपये में खरीदी प्रसिद्ध ‘रघुजी तलवार’, सीएम फडणवीस ने दी जानकारी

Tue, 29 Apr 2025 09:23 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 29 Apr 2025 09:23 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार ने ऐतिहासिक 'रघुजी तलवार' को 47.15 लाख रुपये में खरीदा है। यह तलवार नागपुर के भोसले वंश के संस्थापक राजा रघुजी भोसले से जुड़ी है। साल 1745 में रघुजी भोसले ने बंगाल के नवाब के खिलाफ युद्ध लड़ा था और यह तलवार उसी युद्धकाल की यादगार है। इसे लेकर सीएम फडणवीस ने कहा कि यह तलवार हमारी मराठा विरासत और गौरव का प्रतीक है। इसे वापस लाना राज्य के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
Maharashtra Government has acquired the famous Raghuji Sword for Rs 47.15 lakh- CM Devendra Fadnavis
महाराष्ट्र सरकार ने खरीदी रघुजी की तलवार - फोटो : X @Dev_Fadnavis

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को बताया कि राज्य सरकार ने प्रसिद्ध ‘रघुजी तलवार’ 47.15 लाख रुपये में खरीदी है। सीएम फडणवीस ने ‘एक्स’ पर कहा कि यह ऐतिहासिक तलवार नागपुर के भोंसले राजवंश के संस्थापक राजे रघुजी भोंसले की है, जिन्होंने 1745 में बंगाल के नवाब के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि तलवार कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण सीधे तौर पर नहीं बल्कि एक मध्यस्थ के माध्यम से हासिल की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Chief Justice Of India: भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए जस्टिस बीआर गवई, 14 मई को संभालेंगे पद
विज्ञापन

 

यूरोपीय शैली की एकधारी तलवार
मंगलवार को नीलामी आयोजित करने वाली सोथबी ने अपने पोर्टल पर बताया कि ‘बास्केट-हिल्ट’ तलवार (खंडा) 38,100 पाउंड में बिकी। नीलामी से पहले अनुमान 6,000 से 8,000 पाउंड के बीच था। इसने कहा कि यह एक हल्की घुमावदार, यूरोपीय शैली की एकधारी (एक तरफ धार वाली) तलवार है और एक हिस्से पर देवनागरी लिपि में सोने से लिखावट की गई है और तलवार एक पारंपरिक ‘बास्केट’ शैली की म्यान में लगी है।

यह भी पढ़ें - पहलगाम आतंकी हमला: जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के लोगों को 50 लाख मुआवजा और नौकरी देगी सरकार, CM फडणवीस का एलान

तलवार की खासियत क्या है?
  • यह एक टेढ़ी, यूरोपीय शैली की एकधारी तलवार है।
  • इसमें दो खांचे हैं और तलवार के मूठ पर देवनागरी लिपि में सोने की सजावट की गई है।  
  • इसका हिल्ट (हाथ पकड़ने वाला हिस्सा) पारंपरिक 'बास्केट स्टाइल' में है, जिस पर सोने का महीन काम किया गया है।
  • तलवार का हैंडल हरे रंग के बुने हुए ऊन से ढंका हुआ है।
सोथबी के पोर्टल के मुताबिक, तलवार के एक हिस्से पर देवनागरी लिपि में अंकित अभिलेख से पता चलता है कि इसे मराठा सेनापति रघुजी भोंसले (1739-55) के लिए बनवाया गया था, जिन्होंने दक्कन के उत्तर में नागपुर शहर पर केन्द्रित एक बड़े राज्य की स्थापना की थी। इतिहासकारों के अनुसार, मुगल सम्राट जहांगीर के खजाने में 2200 जर्मन ब्लेड वाली तलवारें थीं। उस दौर में जर्मनी के सोलिंगेन और इटली के वेनिस व जेनोआ शहरों में बनी तलवारें भारत में काफी मशहूर थीं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed