फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona havoc: Sanctions extended till 15 April in Maharashtra, Section 144 imposed in both districts of Goa

कोरोना का कहर : महाराष्ट्र में 15 अप्रैल तक बढ़े प्रतिबंध, गोवा के दोनों जिलों में धारा 144 लगाई

Sat, 27 Mar 2021 06:38 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 27 Mar 2021 06:38 PM IST
सार

  • कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए उद्धव सरकार ने  प्रतिबंध को 15 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया  है
  • सरकार के नियमों को तोड़ने पर 500 से 1000 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है

विज्ञापन
Corona havoc: Sanctions extended till 15 April in Maharashtra, Section 144 imposed in both districts of Goa
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले में बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए उद्धव सरकार ने राज्य में लगे प्रतिबंध को 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है।  इसके तहत 27 मार्च से रात 8 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक मॉल, रेस्टोरेंट और पार्क बंद रहेंगे साथ ही समुद्र तटों के पास जाने पर भी रोक रहेगी। सभी व्यक्तियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सरकार ने 27 मार्च से शुरू होने वाले सभी प्रकार के सामाजिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाने के साथ नाटक थिएटरों को भी बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि रात में भोजन की होम डिलीवरी की छूट दी गई है।

विज्ञापन


जानिए कितना है जुर्माना
महाराष्ट्र सरकार के अनुसार बिना मास्क के पाए जाने पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगेगा। वहीं सार्वजनिक स्थान जैसे समुद्र तट और उद्यान में नियमों का उल्लंघन करने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगेगा। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 35,726 कोरोना के मामले
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 35,726 कोरोना के मामले सामने आए हैं जिनमें से 166 लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार 14,523 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा के दोनों जिलों में लगाई गई धारा 144

गोवा प्रशासन ने कोविड-19 के प्रसार पर नियंत्रण पाने के लिए होली, शब-ए-बारात, ईस्टर और ईद-उल फितर से पहले भीड़ पर रोक लगाने के लिए अपने दोनों ही जिलों में शनिवार को धारा 144 लगा दी। उत्तरी और दक्षिण गोवा के जिलाधिकारियों ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत जमावड़े पर रोक लगाने का आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि देश के कई हिस्सों में कोविड-19 के मामले फिर तेजी से बढ़े हैं और होली, शब-ए-बारात, ईस्टर और ईद-उल-फितर पर भीड़ भीड़ एवं अन्य कार्यक्रमों से स्थिति बिगड़ सकती है।


भारत में बीते 24 घंटों में 62,258 नए मामले   
भारत में बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस के 62,258 नए मामले सामने आए हैं, जो अक्तूबर, 2020 के बाद से सबसे अधिक दैनिक मामले हैं। इसके साथ ही शनिवार को कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,19,08,910 तक पहुंच गई।  

गुजरात आने के लिए अब कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य
किसी अन्य राज्य से गुजरात आने के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अब अनिवार्य होगा। यह नियम एक अप्रैल से प्रभावी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed