फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government approves 50 per cent travel discount to women

महिला सम्मान योजना: महिलाओं को बसों में यात्रा करने पर मिलेगी 50 फीसदी तक की छूट, शिंदे सरकार का बड़ा फैसला

Tue, 04 Apr 2023 12:02 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 04 Apr 2023 12:02 AM IST
सार

सरकार ने छूट को मंजूरी देने वाली अधिसूचना जारी कर दी है जिसमें कहा गया है कि  महिलाओं को राज्य परिवहन निगम की सभी प्रकार की बस यात्रा पर छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
Maharashtra government approves 50 per cent travel discount to women
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र में अगर कोई महिला यात्रा करती है तो उसे अब सिर्फ 50 फीसदी ही किराया देना होगा, क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को बसों में 50 फीसदी छूट देने का फैसला किया है। यह छूट राज्य में महिला सम्मान योजना के तहत सभी प्रकार की बसों में यात्रा करने पर मिलेगी। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए बस में यात्रा करना फ्री कर दिया था।

विज्ञापन


सभी प्रकार की बस यात्रा पर छूट
सरकार ने छूट को मंजूरी देने वाली अधिसूचना जारी कर दी है जिसमें कहा गया है कि महिलाओं को राज्य परिवहन निगम की सभी प्रकार की बस यात्रा पर छूट दी जाएगी। शिंदे सरकार के इस फैसले से पहले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र में इसकी घोषणा की थी।
विज्ञापन


इसके अलावा, सरकार ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा क्षेत्र में कर्नाटक में 865 मराठी भाषी गांवों को महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना के लाभ के कार्यान्वयन के संबंध में जीआर भी जारी किया। महाराष्ट्र सरकार ने नौ मार्च को राज्य विधानसभा में वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश किया, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वर्ष के लिए राज्य के बजट को ऐतिहासिक और समावेशी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने किसानों को समर्थन प्रदान किया
उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को समर्थन प्रदान किया है ताकि वे अपने दम पर खड़े हो सकें और महिलाओं को कर लाभ दिया है। महात्मा फुले जन आरोग्य योजना (स्वास्थ्य बीमा) का कवरेज 1.5 लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है।


मुंबई की सभी सड़कों को कंक्रीट से बनाया जाएगा
मुख्यमंत्री शिंदे ने आगे कहा कि बजट ने सभी परियोजनाओं को ध्यान में रखा है और सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि एक पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है और महात्मा ज्योतिबा फुले योजना के लिए राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है। इसके अलावा, मुंबई के विकास के लिए 1,729 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और मुंबई की सभी सड़कों को कंक्रीट से बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed