{"_id":"6048ec909e5ae57ed20e3971","slug":"maharashtra-government-allowed-no-more-than-50-people-in-a-temple-on-shivratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि 2021: महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने नहीं दी मंदिरों में भीड़ की इजाजत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाशिवरात्रि 2021: महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने नहीं दी मंदिरों में भीड़ की इजाजत
Wed, 10 Mar 2021 09:28 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 10 Mar 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को किसी भी मंदिर में एक समय पर 50 से अधिक लोग नहीं होने चाहिए। सरकार ने बुधवार को शिवरात्रि महोत्सव के लिए दिशानिर्देश जारी किए, जिनमें यह बात कही गई है। बता दें कि राज्य में हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़े हैं।
विज्ञापन
दिशानिर्देशों में कहा गया है कि लोगों को मंदिरों में भीड़ नहीं लगानी चाहिए और इसके बजाय घरों में पूजा-अर्चना करनी चाहिए। सरकार ने कहा कि मंदिर प्रबंधनों को सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके परिसर संक्रमणमुक्त हों और वहां शारीरिक दूरी व मास्क के इस्तेमाल समेत कोविड-19 के सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।
विज्ञापन