{"_id":"653095c159145f7c7903b64d","slug":"maharashtra-gadchiroli-family-five-members-killed-by-poisoned-two-women-arrested-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: एक परिवार के पांच लोगों को जहर देकर मार डाला, दो आरोपी महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: एक परिवार के पांच लोगों को जहर देकर मार डाला, दो आरोपी महिलाएं गिरफ्तार
Thu, 19 Oct 2023 08:10 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 19 Oct 2023 08:10 AM IST
सार
बीते कुछ दिनों में शंकर पिरु कुम्भारे और उनके परिवार के चार सदस्य अचानक बीमार हुए और 20 दिनों के भीतर पांचों लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक ही परिवार के पांच सदस्यों को जहर देकर मार दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं की पहचान संघमित्रा कुम्भारे और रोजा रामटेके के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के पांच सदस्यों की एक महीने में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि पैतृक संपत्ति के विवाद और अन्य विवाद में परिवार के सदस्यों को जहर दिया गया।
क्या है मामला
गढ़चिरौली के एसपी नीलोत्पल ने बताया कि घटना गढ़चिरौली जिले की अहेरी तहसील के गांव महागाओ की है। यहां बीते कुछ दिनों में शंकर पिरु कुम्भारे और उनके परिवार के चार सदस्य अचानक बीमार हुए और 20 दिनों के भीतर पांचों लोगों की मौत हो गई। पहले 20 सितंबर 2023 को शंकर कुम्भारे और उनकी पत्नी विजया कुम्भारे बीमार हुए और उन्हें अहेरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें नागपुर भेजा गया। जहां 26 सितंबर को शंकर कुम्भारे और अगले दिन यानी 27 सितंबर को विजया कुम्भारे की मौत हो गई।
इसके बाद शंकर की बेटी कोमल दाहागांवकर और शंकर का बेटा रोशन कुम्भारे और रोशन की बेटी आनंदा भी बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हो गए। अस्पताल में भी उनकी हालत बिगड़ती गई और 8 अक्तूबर को कोमल, 14 अक्तूबर को आनंदा और 15 अक्तूबर को रोशन कुम्भारे की भी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिलाओं ने इन पांच सदस्यों के अलावा दो अन्य लोगों को भी जहर दिया था लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
परिवार की ही दो महिलाएं निकलीं आरोपी
पुलिस ने बताया कि अचानक से परिवार के पांच लोगों की मौत होने पर उन्होंने मामले की जांच गंभीरता से की तो शंकर कुम्भारे की बहू संघमित्रा कुम्भारे और शंकर के साले की पत्नी रोजा रामटेके की संलिप्तता नजर आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी महिलाओं ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और जहर देने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन