फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: four arrested for duping three BJP MLAs of Rs 100cr in return for facilitating a ministerial post

MLA Extortion Case: महाराष्ट्र में मंत्री बनवाने का झांसा देकर ठगी का प्रयास, तीन भाजपा विधायकों से मांगे 100 करोड़

Wed, 20 Jul 2022 11:23 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 20 Jul 2022 11:23 AM IST
सार

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विधायकों से ठगी के प्रयास में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम हैं रियाज शेख, योगेश कुलकर्णी, सागर सांगवाई और जफर उस्मानी।

विज्ञापन
Maharashtra: four arrested for duping three BJP MLAs of Rs 100cr in return for facilitating a ministerial post
MUMBAI POLICE - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में नई सरकार बने 15 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है। हैरानी तो तब हुई जब एक ठग गिरोह ने मंत्री बनाने के लिए विधायकों को ठगने का प्रयास किया। गिरोह ने तीन भाजपा विधायकों से मंत्री बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि मांगी थी।

विज्ञापन

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विधायकों से ठगी के प्रयास में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम हैं रियाज शेख, योगेश कुलकर्णी, सागर सांगवाई और जफर उस्मानी। चारों आरोपियों को 26 जुलाई तक क्राइम ब्रांच की हिरासत में सौंपा गया है। एफआईआर के मुताबिक, विधायक से शिंदे मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनवाने के बदले 100 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।
विज्ञापन


ठग रियाज शेख ने फोन कर यह कहा था
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार ठग रियाज शेख ने 17 जुलाई को दोपहर 12.12 बजे एक विधायक के सचिव को फोन किया कि दिल्ली से आया हूं, मेरी आज विधायक साहब से 4 बजे मीटिंग है, लेकिन विधायक फोन ही नहीं उठा रहे हैं। इस पर सचिव ने रियाज का मैसेज विधायक को भेज दिया, लेकिन विधायक ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। रियाज ने शाम को 4.06 बजे फिर सचिव को फोन किया और कहा कि 4 बजे वाली मीटिंग के लिए विधायक का अभी भी इंतजार कर रहा हूं। सचिव के जरिए फिर विधायक को मैसेज भेजा गया, लेकिन विधायक की तरफ से फिर कोई जवाब नहीं आया। उसी दिन विधायक की शाम साढ़े चार बजे दक्षिण मुंबई के सात सितारा होटल में अपने सचिव से मीटिंग पहले से फिक्स थी, क्योंकि सचिव एक दिन पहले यानी 16 जुलाई को रात 9 बजे विधायक से आकाशवाणी भवन के पास विधायक निवास में मिल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 करोड़ में सौदा तय हुआ, एडवांस मांगे 18 करोड़
सचिव ने एक होटल में विधायक से मुलाकात के दौरान उनसे रियाज शेख के बार-बार फोन आने की बात कही, तब विधायक ने भी सचिव को बताया कि उसे 12 जुलाई को रियाज शेख का फोन आया था और कहा था कि आपको कैबिनट मंत्री बनवा देंगे, लेकिन 100 करोड़ रुपये लेंगे। विधायक ने तब रियाज को कोई महत्व नहीं दिया था, लेकिन 17 जुलाई को शाम साढ़े चार बजे सचिव से मुलाकात के बाद विधायक ने सचिव के जरिए रियाज को शाम को सवा पांच बजे संबंधित होटल में मिलने बुलाया। रियाज और विधायक की वहां लंबी मीटिंग हुई। रियाज ने सौदा 90 करोड़ रुपये में फिक्स किया, लेकिन एडवांस में 18 करोड़ रुपये मांगे। इसके बाद विधायक ने रियाज से अगले दिन तक रुकने को कहा और यह बात अपने निजी सचिव को बताई।


इस तरह दबोच लिया गया
इसके बाद रियाज को विधायक ने 18 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे नरीमन पाइंट इलाके में बुलाया और मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटॉर्शन सेल को भी यह सूचना दे दी गई। रियाज तय समय पर बताई गई जगह पहुंचा वहां से विधायक उसे उसी होटल में ले गया, जहां उनकी पहली मुलाकात हुई थी। कुछ देर चर्चा के बाद सादी वर्दी में वहां मौजूद क्राइम ब्रांच के सिपाहियों ने रियाज शेख को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तीन अन्य ठगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से मोबाइल और सिम कार्ड्स जब्त किए गए हैं। वॉट्सऐप चैट्स और उनके मोबाइल सीडीआर का विश्लेषण किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed