फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Former NCP MLA got bail in money misappropriation case, still not released

Maharashtra: पूर्व NCP विधायक को धन दुरुपयोग मामले में मिली जमानत, फिर भी नहीं किया गया रिहा

Sat, 08 Jul 2023 12:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 08 Jul 2023 12:19 PM IST
सार

परभानी पुलिस ने कदम और आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। इस घोटाले से संबंधित मुख्य मामला उपनगरीय दहिसर पुलिस स्टेशन में साल 2015 में दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Maharashtra: Former NCP MLA got bail in money misappropriation case, still not released
Ramesh Kadam - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई की एक विशेष अदालत ने पूर्व राकांपा विधायक रमेश कदम को महाराष्ट्र सरकार के साहित्यरत्न लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे विकास निगम (एसएएसडीसी) में धन के दुरुपयोग के मामले में जमानत दे दी है। हालांकि, कदम को जेल से रिहा नहीं किया जाएगा, क्योंकि वह एक अन्य मामले में भी आरोपी हैं और साल 2015 से ही जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन


विशेष अदालत के जज आरएन रोकड़े ने उन्हें एसएएसडीसी मामले में शुक्रवार को जमानत दे दी। एसएएसडीसी की स्थापना पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। कदम और अन्य आरोपियों के ऊपर झूठे दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से 3,30,00,000 रुपये की राशि का दुरुपयोग करने का आरोप था। 
विज्ञापन


परभानी पुलिस ने कदम और आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। इस घोटाले से संबंधित मुख्य मामला उपनगरीय दहिसर पुलिस स्टेशन में साल 2015 में दर्ज किया गया था। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि कदम को दहिसर पुलिस स्टेशन में दर्ज मुख्य अपराध में बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। इस मामले में अब तक अभियोजन पक्ष के द्वारा हाई कोर्ट में अपील नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed