{"_id":"6717411e408446c37a054ba2","slug":"maharashtra-former-home-minister-anil-deshmukh-to-publish-book-unravel-conspiracy-against-him-mva-government-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'एमवीए सरकार को गिराने के षडयंत्र का करूंगा खुलासा' अनिल देशमुख जल्द लेकर आएंगे किताब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'एमवीए सरकार को गिराने के षडयंत्र का करूंगा खुलासा' अनिल देशमुख जल्द लेकर आएंगे किताब
Tue, 22 Oct 2024 11:39 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:39 AM IST
सार
देशमुख ने अप्रैल 2021 में राज्य के गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था और नवंबर 2021 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। दिसंबर 2022 में वे जमानत पर जेल से बाहर आए।
विज्ञापन
अनिल देशमुख।
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार को कहा कि वह जल्द ही अपनी एक किताब लेकर आएंगे जिसमें उन्हें झूठे आरोपों में फंसाकर उनके खिलाफ की गई साजिश का ब्यौरा होगा और उन लोगों को बेनकाब किया जाएगा जिन्होंने पिछली एमवीए सरकार को हटाने के लिए काम किया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता देशमुख ने कहा कि उन्होंने 14 महीने की जेल के दौरान 'डायरी ऑफ होम मिनिस्टर' नामक पुस्तक लिखना शुरू किया था। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पुस्तक जल्द ही जारी की जाएगी और यह मराठी, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगी। इस पुस्तक में यह भी बताया जाएगा कि लंबी अदालती लड़ाई के बाद वे किस तरह जेल से बाहर आए।
भ्रष्टाचार के आरोप में एक साल जेल में रहे
पूर्व गृह मंत्री कथित भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई के एक मामले का और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज एक अन्य मामले का सामना कर रहे हैं। देशमुख ने अप्रैल 2021 में राज्य के गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था और नवंबर 2021 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। दिसंबर 2022 में वे जमानत पर जेल से बाहर आए। देशमुख ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, 'यह किताब मेरे खिलाफ पूरी साजिश के बारे में बताएगी, कि कैसे मेरे जरिए महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को गिराने की साजिश रची गई और कैसे मुझे झूठे मामले में फंसाया गया और 14 महीने तक जेल में रखा गया, क्योंकि मैंने (उनकी बात मानने से) इनकार कर दिया था।'
जेल में कैसा बीता समय, इसकी भी देंगे जानकारी
देशमुख ने कहा कि पुस्तक में यह भी जानकारी मिलेगी कि जब वे महाराष्ट्र के गृह मंत्री थे, तो उनके खिलाफ किसने और कैसे साजिश रची तथा यह भी कि कैसे और किसने तत्कालीन उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार को गिराने के लिए काम किया। देशमुख ने कहा कि इसमें यह भी बताया जाएगा कि कैसे उन्हें 14 महीने जेल में बिताने पड़े और कैसे उन्हें और उनके परिवार को एक झूठे मामले में परेशान किया गया।