फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Floods: Bus Depot Manager Ranjeet Raje Shirke Camps Atop Bus for Nearly 7 Hours to Keep Large Sum of Govt Money Safe

महाराष्ट्र बाढ़: डिपो मैनेजर ने कायम की मिसाल, सरकार के लाखों रुपये बचाने के लिए अपनाई ये तरकीब

Mon, 26 Jul 2021 10:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 26 Jul 2021 10:20 PM IST
सार

एक रिपोर्ट के अनुसार, रत्नागिरी में चिपलून बस डिपो के प्रबंधक रंजीत राजे शिर्के बाढ़ वाले इलाके में फंस गए क्योंकि वहां कई वाहन और बसें जलमग्न हो गई थी।

विज्ञापन
Maharashtra Floods: Bus Depot Manager Ranjeet Raje Shirke Camps Atop Bus for Nearly 7 Hours to Keep Large Sum of Govt Money Safe
महाराष्ट्र में बाढ़ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के रत्नागिरी के एक बस डिपो प्रबंधक ने बहादुरी दिखाते हुए भारी बाढ़ और बारिश के बीच सरकार के लाखों रुपये बचाने के लिए लिए लगभग सात घंटे तक बस के ऊपर डेरा डाल दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार, रत्नागिरी में चिपलून बस डिपो के प्रबंधक रंजीत राजे शिर्के बाढ़ वाले इलाके में फंस गए क्योंकि वहां कई वाहन और बसें जलमग्न हो गई थी। लेकिन चूंकि उनके पास कैश में बहुत बड़ी रकम थी इसलिए इस पैसे को बचाने के लिए वे बस की छत पर चढ़ गए और वहीं लगभग सात घंटे डेरा डाले रखा।  बता दें कि परिवहन राजस्व विभाग के 9 लाख रुपये नकद राशि उनके पास थी जो कि सावधानी नहीं बरतने पर डूब सकती थी।

विज्ञापन


इस घटना पर डिपो के प्रबंधक रंजीत राजे शिर्के ने कहा कि हर मिनट जलस्तर बढ़ रहा था। यदि नकद कार्यालय में रखा रह जाता तो इसके भींगने और बह जाने की संभावना थी। मुझे जिम्मेदार ठहराया जाता। अपने जीवन के बारे में सोचे बिना मैंने नकदी की रक्षा की और यह मेरा मुख्य कर्तव्य भी था।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ अन्य कर्मचारी भी थे जिन्होंने उनकी तरह बसों के ऊपर डेरा डाला था।  फिर एक बार बाढ़ का पानी कम होने लगा तो मैं और अन्य कर्मचारियों ने कथित तौर पर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के रत्नागिरी मंडल कार्यालय को फोन किया और स्थानीय पुलिस स्टेशनों को भी स्थिति के बारे में सूचित किया और हमें वहां से सुरक्षित जगह पर ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed