{"_id":"5deee8ad8ebc3e87ed66efd5","slug":"maharashtra-five-thousand-fine-for-giving-a-bouquet-in-plastic-to-a-municipality-official","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: नगर पालिका के अधिकारी को प्लास्टिक में गुलदस्ता देना पड़ा भारी, पांच हजार का जुर्माना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: नगर पालिका के अधिकारी को प्लास्टिक में गुलदस्ता देना पड़ा भारी, पांच हजार का जुर्माना
Tue, 10 Dec 2019 06:07 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 10 Dec 2019 06:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में नगर पालिका के अधिकारी को नए आयुक्त को प्लास्टिक में गुलदस्ता देना भारी पड़ गया। आयुक्त ने प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर अधिकारी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। दरअसल, सोमवार को आईएएस अधिकारी आस्तिक कुमार पांडेय ने औरंगाबाद नगर पालिका (एएमसी) के आयुक्त का पदभार संभाला था।
विज्ञापन
पांडेय को बधाई देने कई अधिकारी पहुंचे। इनमें से एक रामचंद्र महाजन एक गुलदस्ता लेकर पहुंचे, जिसके नीचे प्लास्टिक लिपटी हुई थी। इससे नाराज, आयुक्त ने ठोस कचरा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को महाजन से जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
महाजन को मौके पर ही पांच हजार रुपये भरने पड़े। जुर्माने की रसीद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने जून में सिंगल यूज डिस्पोजल सामानों सहित सभी तरह के प्लास्टिक उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन