फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Five Naxals killed in an encounter with police in Khobramendha forest area of Kurkheda in Gadchiroli district

महाराष्ट्र : गढ़चिरौली जिले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर

Mon, 29 Mar 2021 12:24 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 29 Mar 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Five Naxals killed in an encounter with police in Khobramendha forest area of Kurkheda in Gadchiroli district
नक्सली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के खोब्रामेन्धा वन क्षेत्र में पुलिस को सोमवार को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने इस इलाके में पांच नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया। यह इलाका नक्सल प्रभावित है। रेंज के डीआईजी संदीप पाटिल ने बताया कि खुरखेड़ा इलाके के खोबरामेंडा वन क्षेत्र में पुलिस के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस के जवानों ने पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया। क्षेत्र में पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि गढ़चिरौली जिले में सोमवार सुबह पुलिस के अभियान में पांच नक्सली मारे गए। उन्होंने कहा कि नक्सल-विरोधी अभियान अब भी जारी है। अधिकारी ने कहा कि गढ़चिरौली के खोबरामेंडा जंगली इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान पांच नक्सली मारे गए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले एक अधिकारी ने कहा था कि शनिवार को जिला पुलिस ने एक राइफल और तीन प्रेशर कुकर बम जब्त किए थे, जिनका इस्तेमाल नक्सली कथित रूप से सुरक्षा बलों पर हमला करने की योजना के लिए कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़चिरौली पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में नक्सली 'नक्सल सप्ताह' मनाने के लिए यहां जुटने वाले हैं, जिसके मद्देजनर उसके सी-60 कमांडो ने हेतलकासा जंगली इलाके में शनिवार को नक्सल-विरोधी अभियान चलाया था।

पुलिस ने कहा कि 60 से 70 नक्सलियों ने सी-60 कमांडों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने जवाब दिया। दोनों ओर से करीब एक घंटे तक गोलीबारी चली। इस दौरान नक्सली अपना सामान छोड़कर भाग गए।

बता दें कि बीती 24 मार्च को पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ नारायणपुर में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की बस पर हमला किया था। इसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। दरअसल, नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की बस को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ा दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed