फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Five labourers killed after tipper truck unloads sand on shed at construction site in Jalna

Maharashtra: सो रहे श्रमिकों के शेड पर ट्रक से गिराई रेत, पांच मजदूरों की मौत; नासिक में राजमार्ग पर भी हादसा

Sat, 22 Feb 2025 12:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, जालना/नासिक
पीटीआई, जालना/नासिक Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 22 Feb 2025 12:24 PM IST
सार

नासिक जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के घाट खंड पर एक ट्रक के वाहनों को टक्कर मार देने से एक महिला की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना चांदवड के पास मुंबई-आगरा राजमार्ग पर राहुड घाट पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुई।

विज्ञापन
Maharashtra: Five labourers killed after tipper truck unloads sand on shed at construction site in Jalna
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र के जालना में शनिवार को एक निर्माण स्थल पर बने श्रमिकों के अस्थायी ‘शेड’ पर ट्रक से गिराए गए रेत के कारण उसमें सो रहे पांच मजदूरों की दबकर मौत हो गई। जान गंवाने वालों में एक नाबालिग भी शामिल है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जाफराबाद तहसील के पासोडी-चंदोल में एक पुल परियोजना स्थल पर तड़के हुई।

विज्ञापन


ट्रक चालक घटनास्थल से भाग गया
उन्होंने बताया कि मजदूर निर्माण स्थल पर बने एक अस्थायी शेड में सो रहे थे कि तभी चालक रेत से भरा ‘टिपर’ ट्रक लेकर वहां पहुंचा और उसने अनजाने में वहीं शेड पर ही पूरा रेत गिरा दिया, जिससे मजदूर उसके नीचे दब गए। सूत्रों के मुताबिक, रेत के भार से शेड ढह गया, जिसके बाद ट्रक चालक घटनास्थल से भाग गया।
विज्ञापन


मलबे से एक लड़की और एक महिला को बचा लिया गया
अधिकारी ने बताया कि मलबे से एक लड़की और एक महिला को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। मृतकों की पहचान सिल्लोड तहसील के गोलेगांव निवासी गणेश धनवाई (60) और उनके बेटे भूषण धनवाई (16) तथा जाफराबाद तहसील के पद्मावती निवासी सुनील सपकाल (20) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि अन्य दो पीड़ितों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नासिक में राजमार्ग पर ट्रक ने वाहनों को टक्कर मारी
नासिक जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के घाट खंड पर एक ट्रक के वाहनों को टक्कर मार देने से एक महिला की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना चांदवड के पास मुंबई-आगरा राजमार्ग पर राहुड घाट पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुई। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई की ओर जा रहे एक ट्रक के ब्रेक ढलान पर खराब हो गए और वह कारों व ट्रकों सहित सात से आठ वाहनों से टकरा गया।


पांच अन्य गंभीर रूप से घायल
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में एक कार में सवार 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए तथा कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। घायलों को चांदवड उपजिला अस्पताल ले जाया गया है। राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था और सुबह तक स्थिति सामान्य हो गई।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed