फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra firing outside navi mumbai d mart person injured police investigate matter

Mumbai: नवी मुंबई में डी-मार्ट के बाहर गोलीबारी, बाइक सवार लोगों ने चलाईं गोलियां, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 03 Jan 2025 12:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 03 Jan 2025 12:44 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, 'बाइक सवार दो लोगों ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नवी मुंबई के सानपाड़ा इलाके में स्थित डी-मार्ट के बाहर गोलीबारी की।'

विज्ञापन
maharashtra firing outside navi mumbai d mart person injured police investigate matter
मुंबई पुलिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में रिटेल स्टोर डी-मार्ट के बाहर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, 'बाइक सवार दो लोगों ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नवी मुंबई के सानपाड़ा इलाके में स्थित डी-मार्ट के बाहर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल की हालत स्थिर है। पुलिस जांच कर रही है।'
विज्ञापन

 
व्यस्त इलाके में 5-6 राउंड हुई गोलीबारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस जगह गोलीबारी हुई, वह एक व्यस्त इलाका है। हमलावरों ने 5-6 राउंड गोलियां चलाईं। जिससे इलाके के दुकानदार और वहां से गुजर रहे लोग घबरा गए। घटना में घायल व्यक्ति की पहचान राजाराम ठोके (48 वर्षीय) के रूप में हुई है, जिसके पेट, कंधे और पैर में गोली लगी है। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर हमलावरों की तलाश में जुटी है। जोन-1 के डीसीपी पंकज दहाने ने बताया कि ठोके के पास एपीएमसी मार्केट का कचरा इकट्ठा करने और उसके निस्तारण का ठेका है। ठोके जब एनएमएमसी वार्ड ऑफिस जा रहा था, उसी समय उस पर हमला हुआ। 

खड़े वाहनों से टकराया ट्रक
इस बीच मध्य मुंबई के धारावी में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक के खड़े वाहनों से टकरा जाने से एक टैक्सी और एक टेम्पो नाले में गिर गए। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे तड़के करीब पौने पांच बजे टी-जंक्शन पर यह दुर्घटना हुई। ट्रक सड़क किनारे खड़े कम से कम छह वाहनों से टकरा गया। टक्कर के कारण उनमें से कुछ वाहन जिनमें एक टेंपो और एक टैक्सी भी शामिल थी, बगल के नाले में गिर गए। यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को नाले से बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और शाहूनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed