फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Fire broke out near Parekh Hospital in Mumbai, eight fire engines on the spot

Maharashtra: मुंबई के घाटकोपर में इमारत में आग लगी, एक की मौत और दो घायल; फंसे लोगों को बचाया गया

Sat, 17 Dec 2022 10:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Dec 2022 10:17 PM IST
सार

मुंबई के घाटकोपर इलाके में पारेख अस्पताल के पास एक इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो अन्य घायल हुए हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन
Maharashtra: Fire broke out near Parekh Hospital in Mumbai, eight fire engines on the spot
Mumbai Hospital fire - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई के घाटकोपर इलाके में शनिवार को पारेख अस्पताल के पास एक इमारत में आग लग गई। इसके बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि घाटकोपर में इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। मुंबई के डीसीपी पुरुषोत्तम कराड ने कहा कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि छह मंजिला इमारत के भूतल पर स्थित होटल के बिजली मीटर में दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। इमारत में आग लगने के बाद पास के अस्पताल में इलाज करा रहे 22 मरीजों को एहतियात के तौर पर दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि 12 लोगों में से एक की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग के बीच इमारत में फंसे तीन लोगों को दमकल कर्मियों ने बचाया और उन्हें राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कुरैशी देढिया नाम के व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में 18 वर्षीय तानिया कांबले और 20 वर्षीय कुलसुम शेख घायल हुई हैं।


पुणे में फैक्ट्री में लगी आग
वहीं, पुणे के वढु बुद्रुक इलाके में शनिवार को एक फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई। जिसमें दो कर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि हमें दोपहर 12:38 बजे लगभग 10 से 12 सिलेंडर फटने और बड़े पैमाने पर आग लगने का फोन आया। फैक्ट्री में आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां भेजी गईं। अधिकारी ने कहा कि आग को जल्द ही बुझा लिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed