फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire At Serum Institute Of India LIVE Updates, 5 Deaths Confirmed, 6 Rescued From Site

सीरम संस्थान में आग: पांच लोगों की मौत, 25 लाख के मुआवजे का एलान, पीएम ने जताया दुख

Thu, 21 Jan 2021 09:37 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: अजय सिंह Updated Thu, 21 Jan 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Fire At Serum Institute Of India LIVE Updates, 5 Deaths Confirmed, 6 Rescued From Site
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में फिर से आग - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के पुणे में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के टर्मिनल एक गेट में गुरुवार को आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक और ताजा जानकारी आ रही है कि उसी बिल्डिंग के एक कक्ष में फिर से आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां रेस्क्यू के लिए अब भी मौजूद हैं। अधिक जानकारी की अभी प्रतीक्षा है।

विज्ञापन


इस घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताते हुए कहा कि पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में आग की दुर्घटना में हुई मौतें दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
विज्ञापन


इसके बाद इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में आग की वजह से हुई मौतों से बेहद दुखी हूँ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अध्यक्ष और एमडी साइरस पूनावाला ने दुख जताते हुए कहा कि आज सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में अत्यंत दुखद दिन है। हमें बेहद दुख हुआ है और दिवंगत लोगों के परिवार के प्रति हमारी संवेदना है। मानदंडों के अनुसार अनिवार्य राशि के अलावा प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
 

वहीं इससे पहले सुबह की आग की घटना पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि शुरुआती तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि आग किसी बिजली की गड़बड़ी के चलते लगी होगी। हालांकि वैक्सीन अब भी सुरक्षित है।  

जानकारी के अनुसार, आज सुबह पुणे के मंजरी में स्थित एसआईआई के नए प्लांट में आग लगी । 300 करोड़ की लागत से बने इस प्लांट में बड़े पैमाने पर कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड का उत्पादन किए जाने की योजना है। पिछले साल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस प्लांट का उद्घाटन किया था। हालांकि इस प्लांट में अभी वैक्सीन का उत्पादन शुरू नहीं हुआ है।

इस घटना के बाद सीरम के सीईओ अदार पूनावाला का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि चिंता और प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद। अब तक की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आग लगने से कोई जनहानि या बड़ी क्षति नहीं हुई है, हालांकि कुछ मंजिलों को नुकसान पहुंचा है। 

पूनावाला ने कहा कि मैं सरकार और सभी जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि कई उत्पादन भवन होने के कारण कोविशील्ड के उत्पादन पर कोई प्रभाव नहीं होने वाला है। इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए हम पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने पुणे पुलिस और फायर डिपार्टमेंट का शुक्रिया अदा किया।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने जांच के आदेश दिए हैं। उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि उद्धव ठाकरे घटनास्थल का दौरा करेंगे। कार्यालय ने बताया कि ठाकरे वहां शुक्रवार की दोपहर को जाएंगे और स्थिति का जायजा लेंगे।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के अनुसार बिल्डिंग में चल रहे कुछ वेल्डिंग कार्य के कारण आग लग गई थी। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल के पास ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी जिसकी वजह से यह घटना घटी।




मृतकों में दो यूपी, दो पुणे और एक बिहार का
राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस घटना को लेकर कहा कि ठेकेदार के लोग उस फ्लोर पर काम कर रहे थे जहां आग लगी। जब फायर ब्रिगेड के अधिकारी वहां पहुंचे तो उन्हें पांच पूरी तरह से जल चुके शव मिले। मृतकों में से दो उत्तर प्रदेश के, जो पुणे के और एक बिहार का था। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार इस घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के प्रयास कर रही है। 

पवार ने कहा, फायर ब्रिगेड ने अच्छा काम किया। मेरी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भी कल घटनास्थल का दौरा करेंगे। उस स्थान को नुकसान नहीं पहुंचा है जहां कोविड वैक्सीन का निर्माण किया जा रहा है। मुझे पता चला है कि यहां रोटावायरस वैक्सीन बनाने की तैयारी की जा रही थी। उन्होंने कहा कि एनर्जी ऑडिट के दलों को ऑडिट के निर्देश दिए जा चुके हैं। यह काम कल किया जाएगा।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed