फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: FIR over advt of coronavirus-curing mattress 

कोरोना वायरस ठीक करने के नाम पर बेच रहा था गद्दे, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 

Wed, 18 Mar 2020 05:11 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवंडी Published by: Amit Mandal Updated Wed, 18 Mar 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: FIR over advt of coronavirus-curing mattress 
कोरोना वायरस का डर - फोटो : PTI
कोरोना वायरस से बने डर के माहौल में लोगों को झांसा देने के मामले भी खूब आ रहे हैं। इसी तरह का एक मामला बुधवार को ठाणे के भिवंडी में आया। यहां एक फर्नीचर विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जो कोरोना वायरस मरीज को ठीक करने का दावा कर गद्दे बेच रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है। उसके भिवंडी में दो शोरूम हैं। 13 मार्च को उसने कथित रूप से गुजराती अखबार में विज्ञापन दिया कि खास तरह के बने गद्दे में सोने से कोरोना वायरस सही हो जाएगा। 
विज्ञापन


डीसीपी राजकुमार शिंदे ने कहा कि मेडिकल अधिकारी की शिकायत पर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जब पुलिस ने उससे पूछा कि वह अपने दावे में क्या कोई सबूत दे सकता है, वह ऐसा नहीं कर पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है और आगे की जांच जारी है। डीसीपी शिंदे ने कहा कि अगर कोई भी भ्रमित करने वाली खबरें फैलाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed