{"_id":"5c5394ebbdec223c464384e1","slug":"maharashtra-farmers-join-national-conference-of-bjp-kisan-morcha-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में होगा भाजपा किसान मोर्चे का राष्ट्रीय सम्मेलन, महाराष्ट्र से शामिल होंगे एक हजार किसान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोरखपुर में होगा भाजपा किसान मोर्चे का राष्ट्रीय सम्मेलन, महाराष्ट्र से शामिल होंगे एक हजार किसान
Fri, 01 Feb 2019 06:08 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 01 Feb 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए किसानों को करीब लाने में जुटी भाजपा ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया है। भाजपा किसान मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन 23 और 24 फरवरी को होगा। इसमें देशभर से लगभग एक लाख किसान जुटेंगे। वहीं, महाराष्ट्र से एक हजार पार्टी के पदाधिकारी और किसान अधिवेशन में शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर गौड़ा पाटिल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में पाटिल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अधिवेशन में 24 फरवरी को किसानों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के सभी मुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहेंगे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा की तरफ से राष्ट्रीय अधिवेशन उत्तर प्रदेश में करने के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जिला है, इसलिए पार्टी यहां पर लाखों किसानों को जुटाकर पूर्वांचल समेत देश भर में बड़ा संदेश देना चाहती है। हालांकि किसान मोर्चा के नेता पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में राष्ट्रीय अधिवेशन हो चुका है। उत्तर भारत में अभी तक कोई बड़ा अधिवेशन नहीं होने के कारण इस बार उत्तर प्रदेश को चुना गया है।
विज्ञापन
पाटिल ने कहा कि किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री से मनरेगा योजना में किसान परिवारों को शामिल करने, खाद की सब्सिडी किसानों के बैंक खाते में सीधे जमा कराने, किसानों को दस हजार रुपये पेंशन देने, पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने समेत कई मांगें की गई हैं। शिवसेना की तरफ से किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा की सरकार की आलोचना करने के सवाल पर पाटिल ने कहा कि शिवसेना हमारी सहयोगी पार्टी है। सहयोगी होने के कारण उसका भाजपा से ज्यादा प्रेम है। शिवसेना को आलोचना करने के बजाय किसानों के लिए बेहतर सुझाव देना चाहिए। सरकार उस पर अमल की कोशिश करेगी।