फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Election: Seat Sharing Mahayuti Devendra Fadnavis Eknath Shinde Sanjay Raut

Maharashtra: फडणवीस और शिंदे बोले- महायुति में सीट शेयरिंग पर बातचीत अंतिम चरण में; जल्द आ सकती है पहली सूची

Sat, 19 Oct 2024 06:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 19 Oct 2024 06:33 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति और संसदीय बोर्ड की प्रक्रियाएं लगभग पूरी हो गई हैं। हमारी पहली (उम्मीदवारों की) सूची कभी भी आ सकती है। 

विज्ञापन
Maharashtra Election: Seat Sharing Mahayuti Devendra Fadnavis Eknath Shinde Sanjay Raut
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई/वीडियो ग्रैब

विस्तार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर उनकी बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि कल हमने उन सीटों पर सकारात्मक चर्चा की, जिन पर समस्याएं थीं। अगले दो दिनों में हम बाकी सीटों पर भी फैसले लेंगे। हमने तय किया है कि जो भी सीटें स्पष्ट होंगी, पार्टी अपनी सुविधा के अनुसार उनकी घोषणा करेगी। भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति और संसदीय बोर्ड की प्रक्रियाएं लगभग पूरी हो गई हैं। हमारी पहली सूची कभी भी आ सकती है। 

विज्ञापन


वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई। महायुति की सीट शेयरिंग पर चर्चा की गई और सकारात्मक बातचीत हुई। चर्चा अंतिम चरण में है। जल्द ही सीट शेयरिंग को अंतिम रूप दिया जाएगा और हम आपको अच्छी खबर देंगे। 
विज्ञापन


राउत ने चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप
इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, महायुति जिन्हें हम लफंगे कहते हैं और संविधान ने उन्हें विशेष अधिकार दिए हैं। ये लोग अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं। महा विकास अघाड़ी के नेताओं ने कल चुनाव आयोग से मुलाकात की। उन्होंने चुनाव आयोग को बताया कि एक ऐप बनाकर लोगों के वोट कम करने और फर्जी वोट जोड़ने का काम किया जा रहा है। हर क्षेत्र में करीब 10 हजार फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं। आज महाराष्ट्र के भविष्य का सवाल है। म इस साजिश को सामने लाने का काम करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो  हम चुनाव आयोग के खिलाफ एक रैली भी निकालेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed